फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two hunters arrested red handed, gun and cartridges recovered

जंगली सुअर का शिकार करते दो शिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, बंदूक व जाल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two hunters arrested red handed, gun and cartridges recovered
वन्य प्राणी विभाग कलेसर की टीम ने दो शिकारियों को शिकार करते समय रंगे हाथ काबू किया है। इससे पहले आरोपियों ने जंगल में एक जंगली सुअर को गोली मार दी थी। दोनों शिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विभाग की तरफ से उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बंदूक व जाल लेकर मिल्कडा गांव के जंगल में शिकार करने के लिए गए हुए हैं। शिकारियों को पकड़ने के लिए उप निरीक्षक लीलू राम, वन्यजीव रक्षक सुमित कुमार, वन्यजीव रक्षक परवेज अहमद व वन्यजीव रक्षक संजीव कुमार को टीम में शामिल किया गया। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने बंदूक और जाल के साथ सेब सिंह निवासी छारी, सुरजीत निवासी मिर्जापुर को मौके से गिरफ्तार किया। जांच करने पर दोनों के पास एक 12 बोर की बंदूक और छह जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल मिली। जांच करने पर उक्त शिकारियों ने अन्य 5 लोगों के नाम बताए, जिनकी जांच की जा रही है। वन्य प्राणी विभाग की तरफ से शिकारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed