फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two gun fires in Goga Pir's shelter, panic in the village

गोगा पीर के बसेरे में बंदूक से किए दो फायर, गांव में दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two gun fires in Goga Pir's shelter, panic in the village
यमुनानगर। गांव बाल छप्पर में गोगा पीर के बसेरे के दौरान दो लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर किए। आरोपियों ने कमरे का ताला तोड़कर वहां से दरियां भी निकाल लीं। गोली चलने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाल छप्पर निवासी शिवनाथ ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात को उनकी बैठक में गोगा पीर का बसेरा था। जहां पर जोगी बसेरा कर रहे थे और 9-10 लोग बैठे हुए थे। इनमें गांव के ही दो लोग नशे की हालत में थे। जहां बसेरा चल रहा था, आरोपी राम कुमार ने अपनी बंदूक से हवाई फायर किया। इसके बाद आरोपी राजेश और रामकुमार उनके घर आए और उसकी मां गीता रानी से उनके कमरे की चाबी मांगने लगे। आरोपियों ने उन्हें कहा कि हमें दरियां निकालनी है। चाबी न होने पर उसकी मां ने उन्हें चाबी देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनके कमरे का ताला तोड़ दिया और वहां से दरिया निकाल लीं। इसके बाद फिर से उन्होंने बसेरे में जाकर हवाई फायर किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जब उन्होंने इस संबंध में आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। फायरिंग के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। छप्पर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed