{"_id":"6a5fc325c534ca24f303eb63","slug":"two-groups-clashed-over-a-dispute-regarding-a-stolen-purse-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-159923-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पर्स चोरी के विवाद में दो पक्ष हुए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पर्स चोरी के विवाद में दो पक्ष हुए आमने-सामने
Wed, 22 Jul 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
आपस में बहस करते दोनों पक्ष। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। साढौरा में मंगलवार सुबह पर्स चोरी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
बागड़ी समुदाय के मायाराम ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ खेल स्टेडियम में घास काट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान डेहा बस्ती के कुछ युवकों ने उसका पर्स चोरी कर लिया, जिसमें नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। जब वह अपने साथियों के साथ पर्स मांगने डेहा बस्ती पहुंचे तो वहां विवाद हो गया।
मायाराम की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। बागड़ी समुदाय के लोगों ने बस्ती में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य अवैध गतिविधियों की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।