{"_id":"661b0d0b85706700dd0e6e94","slug":"two-friends-beaten-case-registered-against-three-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117319-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो दोस्तों को पीटा, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो दोस्तों को पीटा, तीन पर केस दर्ज
Sun, 14 Apr 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी के राम पार्क में तीन युवकों ने दो दोस्तों से मारपीट कर घायल कर दिया। शहर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
तेजली निवासी अमनदीप सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को उसके जानकार रामपुरा कॉलोनी निवासी वंश शर्मा ने उसे राम पार्क में बुलाया था। देर शाम जब वह अपने दोस्त कर्ण के साथ राम पार्क में पहुंचे। जहां उसे वंश के साथ भीम, मन्नी खड़े हुए मिले।
जब वे दोनों दोस्त पार्क के अंदर गए तो वंश, भीम व मन्नी ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में वे दोनों दोस्त घायल हो गए। आसपास के लोगों को जमा होता देख आरोपी उन्हें धमकी देकर वहां से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।