{"_id":"681baac5eb7d203b290fcfb8","slug":"two-dream-projects-will-create-picnic-spots-on-the-banks-of-yamuna-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-137352-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो ड्रीम प्रोजेक्ट से पिकनिक स्पॉट बनेंगे यमुना के किनारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो ड्रीम प्रोजेक्ट से पिकनिक स्पॉट बनेंगे यमुना के किनारे
विज्ञापन
हमीदा हेड के पास बनाए जाने वाले पार्क का डिजाइन।
राहुल शर्मा
यमुनानगर।
शहर में गंदगी का पर्याय बने पश्चिमी यमुना के किनारे जल्द पिकनिक स्पॉट में तब्दील होंगे। इसके लिए नगर निगम के दो ड्रीम प्रोजेक्ट का खाका तैयार किया है। एक ओर फतेहपुर पुल से बाडीमाजरा पुल तक साढ़े चार किलोमीटर का रिवर फ्रंट बनेगा। दूसरी ओर हमीदा हेड में नौ एकड़ जमीन पर 6.13 करोड़ रुपये से पार्क बनेगा। दोनों के डिजाइन व एस्टीमेट पर प्रशासनिक मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। प्रोजेक्ट से दोनों जगह नहर किनारे डंप होते कचरे से निजात मिलेगी और हरियाली बढ़ेगी। इससे स्वच्छ वातावरण में नहर के चलते पानी के दृश्य के बीच लोग सैर, व्यायाम, योगा कर सकेंगे। शांत माहौल में लोगों के टहलने, बैठने व पिकनिक स्पॉट के साथ दोनों स्पॉट पर्यटन स्थल बने, इसके लिए दोनों प्रोजेक्ट में कई सुविधाएं रखी गई हैं। (संवाद )
-- -- -- -- -- -- --
प्रोजेक्ट-1:
फतेहपुर से बाडीमाजरा तक 4.50 किमी. बनेगा रिवर फ्रंट
दिव्य नगर योजना में फतेहपुर पुल से बाडीमाजरा पुल तक करीब साढ़े चार किलोमीटर में पश्चिमी यमुना नहर किनारे रिवर वाटर फ्रंट बनेगा। इसमें 12 करोड़ 87 लाख 83 हजार रुपये खर्च आने अनुमान है। इनके साथ आजाद नगर, चिट्टा मंदिर रोड, शांति कॉलोनी सहित कई रिहायशी कॉलोनियां हैं। इनसे नहर किनारे कचरा डंप होता है। रिवर फ्रंट बनने से कचरे से मुक्ति मिलेगी। कॉलोनियों का गंदा पानी भी नहर में जाने से रुकेगा। इस कारण नहर के पानी की गुणवत्ता भी सुधरेगी। यहां पहुंचने के लिए चौड़ी रोड व सैर के लिए फुटपाथ के साथ बैठने को बेंच होंगे। पत्थर की दीवार पर बाड़ लगाने वाली जाली होगी। फैंसी डेकोरेटिव लाइट भी लगेगी, जिससे रोड, फुटपाथ के साथ नहर के चलते पानी का मनोरम दृश्य बन सके।
-- -- -- -- -- -- --
प्रोजेक्ट-2:
हमीदा हेड में नौ एकड़ में 6.13 करोड़ रुपये से बनेगा पार्क
हमीदा हेड में नौ एकड़ जमीन में 6.13 करोड़ रुपये से पार्क बनेगा। अभी तक इस दलदल हो चुकी इस जमीन पर कचरा डंप होता है। इससे उठ रही दुर्गंध व मक्खी-मच्छरों से बीमारी की परेशानियां लोग झेल रहे हैं। पार्क बनने से यहां हरियाली के बीच स्वच्छ वातावरण में सैर, व्यायाम, योगा व अन्य मनोरंजन की गतिविधियाें का आनंद ले सकेंगे। पार्क प्रोजेक्ट के तहत यहां दो किमी लंबा और 1.8 मीटर चौड़ा वाकिंग ट्रैक बनेगा। पेड़-पौधों से हरियाली बढ़ेगी। वहीं बड़ी व आकर्षक लाइट भी लगाई जाएंगी। बच्चों के लिए भी झूलों के अतिरिक्त प्ले ग्राउंड होगा। पार्क में चार गजीबो (हट) भी बनेंगे, ताकि लोग परिवार के साथ यहां बैठकर आनंद ले सकें। इसके अलावा पेयजल, ओपनजिम, महिला व पुरुष के शौचालय बनेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
दोनों प्रोजेक्ट का काम जल्द सिरे चढ़ाने का प्रयास है। इस संबंध में संबंधित निगम अफसरों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।