{"_id":"624b4e4e29131669bb46a62d","slug":"two-cousins-coming-from-haridwar-to-brother-s-procession-died-due-to-truck-crushing-yamuna-nagar-news-knl103924288","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से भाई की बारात में आ रहे दो चचेरे भाईयों की ट्रक के कुचलने से मौत, मातम में बदली शादी की खुशियांशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से भाई की बारात में आ रहे दो चचेरे भाईयों की ट्रक के कुचलने से मौत, मातम में बदली शादी की खुशियांशियां
विज्ञापन
यमुनानगर। हरिद्वार के गांव सराय से चचेरे भाई की बरात में बाइक पर आ रहे दो चचेरे भाइयों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसा सहारनपुर रोड पर गांव मंडौली पेट्रोल पंप के नजदीक रविवार की रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे में दोनों चचेरे भाइयों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार (उत्तराखंड) के गांव सराय निवासी मदन ने बताया कि उसके चाचा राजू के बेटे प्रवेश कुमार का रिश्ता तीर्थ नगर की डेहा बस्ती में तय हुआ था। रविवार शाम करीब छह बजे प्रवेश की बरात तीर्थ नगर के लिए सराय से चली थी। उसके चाचा राकेश का बेटा 19 वर्षीय ऋषि और चाचा भूरा का बेटा 18 वर्षीय सन्नी बाइक से बरात में तीर्थ नगर आ रहे थे। बाइक ऋषि चला रहा था, जबकि सन्नी पीछे बैठा था। रात करीब 11 बजे जब दोनों सहारनपुर रोड पर मंडौली पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। यहां दोनों भाई सड़क किनारे खड़े होकर अन्य बरातियों का इंतजार कर रहे थे। तभी कलानौर की तरफ से तेज रफ्तार राखी से भरा ट्रक आया। आरोपी चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए पीछे से सीधी टक्कर उनकी बाइक में मार दी। ट्रक बाइक समेत सन्नी व ऋषि को कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़ वहां से फरार हो गया। हादसे की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसमें दोनों भाइयों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कब्रिस्तान में नहीं मिली जगह, श्मशान घाट में किया अंतिम संस्कार
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों चचेरे भाइयों को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में जगह तक नहीं मिल पाई। परिजनों ने कब्रिस्तान के पादरी से दफनाने के लिए जगह देने की गुहार लगाई, लेकिन पादरी ने दूसरे राज्य के होने की बात कह कर कब्रिस्तान में दफनाने से साफ मना कर दिया। परिजन करीब तीन घंटे तक उनके शव को लेकर अस्पताल में बैठे रहे। सराय निवासी मदन ने बताया कि वह मसीह धर्म से संबंध रखते हैं, इसलिए वे मसीह धर्म के रीति रिवाज अनुसार दोनों चचेरे भाइयों को कब्रिस्तान में दफनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ताबूत बनवा लिए थे, लेकिन उन्हें किसी पादरी ने कब्रिस्तान में दफनाने की अनुमति नहीं दी। वहीं शादी के चलते उनके अंतिम संस्कार की जल्दी थी, जिसके चलते उन्होंने दोनों भाइयों का यमुना घाट स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मातम में बदली शादी की खुशियां -
हादसे में हुई दो चचेरे भाइयों की मौत की सूचना जैसे ही तीर्थ नगर में लड़की वालों के घर पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया, तुरंत डीजे बंद कर दिया गया। बरात में आ रहे परिजन अस्पताल पहुंचे, जो लोग कुछ देर पहले खुशी से झूम रहे थे, वे मातम मनाने लगे।
---
वर्जन
सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस रात को मौके पर गई थी। आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतकों के परिजन शवों को दफनाना चाहते थे, लेकिन पादरी की अनुमति न मिलने पर शवों का अंतिम संस्कार किया गया। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।