फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two contractors arrested and taken on remand

Yamuna Nagar News: दो ठेकेदारों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया

Sat, 29 Jun 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Jun 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Two contractors arrested and taken on remand
यमुनानगर। एसआईटी ने एक बिल पर दो बार शराब सप्लाई करने के मामले में दो शराब ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। वीरवार शाम को शराब ठेकेदार ब्रजपाल राणा ने आत्म समर्पण किया था। इसके बाद स्काॅच स्टेशन वाइंस जगाधरी फर्म के ठेकेदार रिंकू सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसआइटी ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। वहीं ठेकेदार रिंकू सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई। जिस पर 29 जून को सुनवाई होगी। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने स्काॅच स्टेशन वाइंस के एल -13 गोदाम से 325 पेटी और देसी शराब कब्जे में ली है, जो कि स्टाॅक से अधिक हैं। इन शराब की पेटियों को लेकर भी उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

सीआईए वन की टीम ने 21 जून की शाम को नेशनल हाईवे 344 पर पिरथी का माजरा के पास शराब की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा था। यह शराब की पेटियां एनवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड अंबाला से रिंकू सिंह के एल-13 गोदाम स्काॅच स्टेशन वाइंस जगाधरी पर सप्लाई की जानी थी। जब पेटियों पर लगे बार कोड को ट्रैक एंड ट्रेस द्वारा स्कैन किया गया तो पता लगा कि यह शराब की पेटियां एल-13 मैसर्स स्काॅच स्टेशन वाइंस जगाधरी में पहले से ही छह बजकर 11 मिनट पर स्टाक इन दिखा रही हैं, जबकि इस गाड़ी को शराब की पेटियों सहित पांच बजकर 25 मिनट पर पहले ही रोककर कर चेक कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआरकोड के अनुसार एक ही गाड़ी नंबर और शराब दोनों जगह होना संभव नहीं है। जिसके बाद ही यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। तब ट्रक चालक रामअवतार सिंह व गोदाम के मुंशी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया था। बाद में इस मामले में एसआईटी गठित की गई। दो दिन पहले ट्रक चालक रामअवतार सिंह व गोदाम के मुंशी सुशील कुमार को दोबारा रिमांड पर लिया गया था। शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में एनवी इंटरनेशनल के सेल्स मैनेजर मनोज महाजन को भी गिरफ्तार किया था।

शराब ठेकेदार बृजपाल राणा को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट से पांच दिन का रिमांड मांगा गया। वहीं रिंकू सरपंच के लिए भी कोर्ट से पांच दिन का रिमांड मांगा है। पुलिस ने तर्क दिया है कि एक गाड़ी से 1200 पेटी शराब पकड़े जाने के मामले में तथ्य जुटाने व रिकवरी करनी है। इसके साथ ही एल वन बृजपाल से क्यू आर कोड भी रिकवर करना है। वहीं पुलिस को छह अन्य लोकल क्यूआर काेड रिकवर करने हैं। बृजपाल से गाड़ियों की नंबर प्लेट भी रिकवर करनी हैं। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा है कि इनसे कोई रिकवरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed