फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two computer operators posted at Panchkula headquarters arrested

Yamuna Nagar News: पंचकूला मुख्यालय में तैनात दो कंप्यूटर ऑपरेटर काबू

Thu, 02 May 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Two computer operators posted at Panchkula headquarters arrested
यमुनानगर। पोर्टल एचएमजीआइएस पर फर्जी कंपनियां रजिस्टर्ड कराकर फर्जी कंपनियां पंजीकृत करा ई-रवाना जारी कराने के मामले में सीआइए वन की टीम ने पंचकूला मुख्यालय में तैनात दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंचकूला के सेक्टर 15 निवासी राज यादव और सेक्टर- 31 निवासी अनूप कुमार के रूप में हुई है
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ये पोर्टल अवैध खनन रोकने के लिए बनाया गया था, लेकिन इसका दुरुपयोग किया गया। इसलिए अब पुलिस आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। इस मामले में टीम एक आरोपी भिवानी के गांव नवा निवासी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अन्य दो कर्मचारियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि राज यादव पोर्टल को चलाता था। उसने ही पोर्टल पर किसी और के नंबर लेकर मिलीभगत कर केसीसी बिल्डकॉन, मैसर्स केसीसी व एसआर के नाम से फर्जी कंपनी पंजीकृत करा दी। पंजीकृत कराई गई कंपनियों के नाम पर खनिज सामग्री की परचेज लेकर करीब 250 फर्जी ई रवाना जारी किए गए। जिससे 70 हजार मीट्रिक टन की फर्जी परचेज की गई। इससे करीब दो करोड़ के राजस्व का चूना सरकार को लगा है। इसी को देखते हुए सीआईए वन की टीम ने जांच कर कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। उधर सीआईए वन टीम के इंचार्ज यादविंद्र ने बताया कि कर्मचारियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड लिया गया है इसके अलावा एक अन्य आरोपी नवीन को भी काबू किया गया है। अन्य जो लोग इसमें संलिप्त होंगे उन्हें भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed