{"_id":"652ae2affff12d7f75048214","slug":"two-brothers-attacked-with-rods-and-sticks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-7466-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो भाइयों पर रॉड और डंडों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो भाइयों पर रॉड और डंडों से किया हमला
Sun, 15 Oct 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की जोगिंदर नगर कॉलोनी में अपने परिचित को हमलावरों से बचाने गए दो भाइयों पर आरोपियों ने विंडो से रॉड व डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जोगिंदर नगर निवासी मुबारक ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ अक्तूबर को वह व उसका भाई गुलशेर शादी समारोह में गए थे। इस दौरान उसकी मां ने उसे बताया कि कुछ युवक उसके परिचित तौफीक को बुलाकर पार्क के तरफ लेकर गए हैं। इसके बाद वह व उसका भाई गुलशेर पार्क की तरफ चले गए।
वहां आरोपी युवक तौफीक के साथ बहस कर रहे थे। जब वह तौफीक को आरोपियों से छुड़वाने लगे तो दोनों भाइयों पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों की पहचान गौरव, आकाश, करण, गौतम व राजा के रूप में हुई। मारपीट की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकरभाग गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।