{"_id":"629525cac18ab16219010c55","slug":"two-bike-riders-trampled-home-and-the-canter-overturned-at-the-shop-one-died-yamuna-nagar-news-knl109943064","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक सवारों को रौंद घर व दुकान पर पलटा कैंटर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक सवारों को रौंद घर व दुकान पर पलटा कैंटर, एक की मौत
विज्ञापन
Two bike riders trampled home and the canter overturned at the shop, one died
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। कैंटर चालक ने रेलवे ओवरब्रिज से गुजर रहे दो बाइक चालकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ने कैंटर दौड़ा लिया। इस दौरान विश्वकर्मा चौक स्थित एक दुकान और घर में ओवरलोड कैंटर घुसा दिया, जिससे कैंटर पलट गया। इससे दुकान व मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। घर पर कैंटर घुसने के बाद चालक ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सोमवार सुबह मृतक की शिनाख्त पावर हाउस के सामने स्थित पटेल नगर कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय मोहित के रूप में हुई। वहीं घायल महेंद्र जम्मू कॉलोनी स्थित पंजेटा अस्पताल के पास का रहने वाला है। पुलिस ने महेंद्र के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मेडिकल स्टोर संचालक शंटी ने भी कैंटर चालक के खिलाफ शिकायत दी है। ईशान ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो भाई हैं। वह लक्ष्मी सिनेमा के पास बनी गारमेंट्स दुकान पर अकाउंट का काम करता है। उसके पिता महेंद्र कुमार जमैटो में काम करते हैं। रविवार रात करीब पौने 12 बजे वह पिता के साथ बाइक पर कमानी चौक से घर जा रहा था तो रेलवे ओवरब्रिज के पास पीछे आ रहे कैंटर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से उसके पिता सड़क से दूर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद कैंटर चालक ने वहीं से बाइक पर जा रहे पटेल नगर के 26 वर्षीय मोहित को टक्कर मारी। बाइक सवार का सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने कैंटर विश्वकर्मा चौक की तरफ भगा लिया। चालक ने चौक पर बनी मिस्टर पिज्जा, मल्होत्रा मेडिकल स्टोर व एक घर में कैंटर घुसा दिया, जिससे कैंटर पलट गया। इसके बाद चालक ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने ईशान की शिकायत पर कैंटर चालक ललित कुमार पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सात माह पहले हो गई थी पिता की मौत
हादसे में जान गंवाने वाला मोहित गुरुग्राम में नौकरी करता था। मोहित छुट्टी पर घर आया हुआ था। इस दौरान वह किसी काम से बाइक पर कमानी चौक की तरफ जा रहा था और इस हादसे का शिकार हो गया। मोहित के पिता वीरेंद्र कुमार की सात माह पहले मौत हो गई थी। मोहित और उसका छोटा भाई काम करके घर चला रहे थे। मोहित के ताया राजेंद्र कुमार ने बताया कि पिता वीरेंद्र की मौत के बाद दोनों भाई ही मां का सहारा थे। मोहित की मौत से उसकी मां सदमें में हैं। कॉलोनी वासी परिवार को संभालने में जुटे हुए हैं।