फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two arrested including IT head of liquor factory

Yamuna Nagar News: शराब फैक्ट्री के आईटी हेड समेत दो काबू

Tue, 09 Jul 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including IT head of liquor factory
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एक पास पर दो बार शराब सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने एनवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री अंबाला के आईटी डिपार्टमेंट के हेड दिल्ली के उत्तम नगर निवासी जितेंद्र गुलाटी व उसके सहयोगी पंजाब के नवाशहर निवासी अक्षय को गिरफ्तार किया है। छप्पर थाना प्रभारी रामपाल का कहना है कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब की पेटियों पर लगाए बार कोड से छेड़छाड़ करते थे। अभी तक फैक्ट्री से सात लाख संदिग्ध बार कोड बरामद किए जा चुके हैं। मामले में अंबाला के आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा विभाग के एईटीओ और इंस्पेक्टर को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजे है।
विज्ञापन

अभी तक इस मामले में पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा मोबाइल, लेपटॉप, फैक्ट्र्री का रिकार्ड, वाहन नंबर प्लेट व अन्य सामान बरामद किया जा चुका है। माना जा रहा है कि शराब ठेकेदारों, आबकारी विभाग व एनवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के अधिकारियों से मिलीभगत कर यह फर्जीवाड़ा किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 21 जून की शाम को कलानौर पंचकूला नेशनल हाईवे पर पिरथी का माजरा के पास ट्रक को सीआईए वन की टीम ने पकड़ा। यह शराब की पेटियां एनवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड अंबाला से रिंकू सिंह के एल-13 गोदाम स्काच स्टेशन वाइंस जगाधरी पर सप्लाई की जानी थी।

जब पेटियों के बार कोड कोस्कैन किया गया तो पता लगा कि यह शराब की पेटियां एल-13 मैसर्स स्काच स्टेशन वाइंस जगाधरी में पहले से ही छह बजकर 11 मिनट पर स्टाक इन दिखा रही हैं, जबकि इस गाड़ी को शराब की पेटियों सहित पांच बजकर 25 मिनट पर पहले ही रोक कर चेक गया। क्यूआरकोड के अनुसार एक ही गाड़ी नंबर और शराब दोनों जगह होना संभव नहीं है। इस मामले में थाना छप्पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस शराब ठेकेदारों, फैक्ट्री के जीएम समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed