फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two-and-a-half million jewels of women lawyer stolen from Panipat in Kulpur maiden

पानीपत से कूलपुर मायके आई महिला वकील के ढाई लाख के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two-and-a-half million jewels of women lawyer stolen from Panipat in Kulpur maiden
यमुनानगर। पानीपत से थाना छप्पर क्षेत्र के गांव कूलपुर में अपने मायके आई वकील अभिमन्यु के ढाई लाख के गहने चोरी हो गए। महिला प्रथम मंजिल पर गहनों से भरा बैग रखकर कुछ देर के लिए नीचे आई थी। कुछ देर बाद जब वह ऊपर गई तो वहां से उसके गहने गायब थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव सिथाना निवासी अभिमन्यु ने बताया कि वो और उसका पति अश्वनी कुमार पानीपत कोर्ट में वकील है। 12 अप्रैल को वह अपने मायके गांव कूलपुर में मिलने के लिए आई थी। 13 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे वह प्रथम मंजिल पर बने कमरे से कुछ काम के लिए नीचे आई थी। उस समय उसके पास गहनों से भरा बैग था। बैग को उसने ऊपर कमरे में ही छोड़ दिया था। बैग में सोने की चेन, सोने के टॉपस, सोने की दो अंगूठियां व अन्य गहने थे। कुछ देर के बाद जब वह ऊपर कमरे में गई तो उसने देखा कि वहां से उसके गहने गायब थे। उसने आसपास गहनों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इस संबंध में उसने अपने मायके वालों से बातचीत की। उन्होंने भी उसके गहनों की तलाश की, लेकिन गहनों का कुछ पता नहीं चल पाया। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति उसके गहने चोरी करके ले गया है। इसकी शिकायत उन्होंने छप्पर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी करने वाले का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान से हजारों रुपये का सामान चोरी
यमुनानगर। सुंदर नगर फेस एक में निर्माणाधीन मकान में घुसकर चोरों ने हजारों रुपये का प्लंबर, बिजली व सेनेटरी का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब मिस्त्री मकान में पहुंचे तो सामान चोरी होने का पता चला। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरा कॉलोनी निवासी अंकित सबरवाल ने बताया कि वह सुंदर नगर फेस-एक में मकान बना रहा है। उसके मकान में प्लंबर व सिलिंग का काम चल रहा है। शनिवार को मिस्त्री उसके मकान में काम करने के बाद शाम को घर चले गए थे। सुबह जब मिस्त्री काम के लिए आए तो उन्होंने उसे फोन पर मकान से सामान चोरी होने की सूचना दी। वह तुरंत मकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि मकान से दो ड्रिल मशीन, एक पंप, हार्डवेयर, प्लंबर, सेनेटरी व बिजली का सामान गायब था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed