फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused of snatching mobile phone arrested

Yamuna Nagar News: मोबाइल फोन छीनने के दो दोषियों को कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two accused of snatching mobile phone arrested
यमुनानगर। नशे की लत पूरी करने के लिए प्लाईवुड फैक्ट्री के कर्मचारी से मोबाइल फोन छीनने के दो दोषियों को एडिशनल सेशन जज यशविंद्र पाल सिंह की कोर्ट ने पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

कोर्ट ने दोषियों पर 20-20 हजार रुपए जुर्माना भी किया है। जुर्माना ना देने पर दोषियों को तीन-तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पडेगी। कोर्ट में केस की पैरवी डीडीए सुभाष चंद ने की। डीडीए सुभाष चंद ने बताया कि 30 अगस्त 2023 को एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाला शादीपुर निवासी मेहंदी हसन शादीपुर की एक फैक्ट्री के बाहर खड़े होकर अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन

तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और मेहंदी हसन के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। भागते समय आरोपियों की मोटरसाइकिल स्लिप हो गई और उस पर सवार दो युवक नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को काबू कर लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर आकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सहारनपुर के शाहजहांपुर निवासी शुभम और सहारनपुर के गंगोह निवासी सावेज के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया था। कोर्ट ने इसी मामले में दोषियों को सजा सुनाई है।
तीन ने मिलकर की थी वारदात
दोषी शुभम और सावेज नशे के आदी थे। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने वारदात करने का प्लान बनाया। दोनों ने अपने साथी सहारनपुर के धौलाहेड़ी निवासी लीलू को भी साथ ले लिया। लीलू भी नशा करने का आदी थी। तीनों मोटरसाइकिल पर शादीपुर आए और सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे मेहंदी हसन से उसका मोबाइल फोन छीन लिया था।

नशे की लत के लिए पहले भी कई वारदातों को दिया था अंजाम
पूछताछ में आरोपी शुभम और सावेज ने पुलिस बताया कि उन दोनों ने जून के आखिरी सप्ताह में जगाधरी में एक महिला से उसका पर्स छीना था, जिसमें 10 हजार रुपए थे। इसके अलावा दोनों ने कई बार राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने की बात भी कबूल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed