Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused arrested for conducting sex determination of foetus

Yamuna Nagar News: भ्रूण लिंग जांच करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for conducting sex determination of foetus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच कराने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने कलानौर बॉर्डर के पास से दो आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों ने 70 हजार रुपये में डील की थी। यह कार्रवाई यमुनानगर के अलावा कुरुक्षेत्र व कैथल जिलों की पीएनडीटी टीम ने एक साथ मिलकर की है। कलानौर पुलिस चौकी में देर रात तक कार्रवाई चलती रही।
कैथल की पीएनडीटी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ जितेंद्र व सेमुअल जेम्स कैथल व कुरुक्षेत्र के आसपास के इलाकों में गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच कराने का काम करते हैं। कैथल पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर डॉ. गौरव पुनिया डॉ. निखिल को टीम का सदस्य बनाया गया। इसके लिए टीम ने एक डिकोय को अपने साथ शामिल किया।
विज्ञापन

दो जनवरी को महिला डिकोय का बस स्टैंड कुरुक्षेत्र के पास आरोपियों से मिलने भेजा गया। कई घंटे के बाद भी आरोपी मौके पर नहीं पहुंचे। आरोपियों ने फोन पर डिकोय को बताया कि अब जांच चार जनवरी को कराई जाएगी। शनिवार सुबह आठ बजे आरोपियों ने महिला को सरस्वती मिशन अस्पताल कुरुक्षेत्र के नजदीक बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने कुरुक्षेत्र से डॉ. गौरव बंसल, डॉ. रिशी सैनी व राजीव कुमार को टीम में शामिल किया। कुरुक्षेत्र में जितेंद्र, सेमुअल जेम्स के अलावा सतीश नाम का व्यक्ति भी डिकोय से मिले और 70 हजार रुपये में डील फाइनल की। आरोपियों ने डिकोय को बताया कि जांच यमुनानगर के आसपास कराई जाएगी। आरोपी व डिकाेय अपनी-अपनी कारों में यमुनानगर की तरफ चले।
इस पर कैथल की टीम ने यमुनानगर पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर डॉ. विपिन गोंदवाल व डॉ. संदीप सिंह को इसमें शामिल किया। आरोपी महिला को लेकर सहारनपुर की तरफ चले गए। सरसावा के नजदीक आरोपी टीम की नजरों से ओझल हो गए। जिस पर कैथल की टीम सरसावा के पास और दूसरी कलानौर बॉर्डर के पास खड़े होकर आरोपियों की कार का इंतजार करने लगी।
कैथल की टीम ने वापसी में आरोपियों की कार को देखा तो तुरंत यमुनानगर टीम को सूचना दी। कलानौर बॉर्डर के पास आरोपियों को पकड़ लिया गया। जहां पर जितेंद्र के पास से 38000 रुपये और सैमुअल के पास से 19500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में डिकाेय ने टीम को बताया कि आरोपी उसे एक दो मंजिला घर में लेकर गए थे। वहां पर पहले से ही एक पुरुष मौजूद था। जिसने उसके पेट पर मशीन लगाकर उसको भ्रूण के लिंग के बारे में बताया।

सैमुअल जेम्स ने टीम को बताया कि उसने सरस्वती मिशन अस्पताल में कार्यरत सुषमा से संपर्क किया था। जिसने इस कार्य के लिए सतीश व जितेंद्र को बोला था। पीएनडीटी यमुनानगर के नोडल ऑफिसर डॉ. विपिन गोंदवाल का कहना है कि जितेंद्र व सैमुअल जेम्स को भ्रूण लिंग जांच कराने के आरोप में पकड़ा है। दोनों के खिलाफ चौकी में केस दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed