फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused arrested for charging high interest

Yamuna Nagar News: अधिक ब्याज वसूलने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for charging high interest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उधार दिए पैसों का अधिक ब्याज वसूलने व धमकाने के आरोप में नामजद नौ में दो लोगों को थाना सेक्टर-17 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जोहड़ीपुरा निवासी विकास व गुलाब नगर चौक निवासी जयदेव को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं अन्य सात आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
थाना सेक्टर-17 पुलिस को दी शिकायत में कल्याण नगर निवासी अमरजीत सिंह उर्फ अंडा ने बताया था कि उसने पांच वर्ष पहले देवी भवन बाजार जगाधरी निवासी प्रवीण कुमार से दो लाख 35 हजार रुपये और उसके दामाद मुखर्जी पार्क निवासी अरुण कुमार, दोस्त गुलाबनगर चौक निवासी जयदेव से साढ़े चार लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। तीनों उससे 15 प्रतिशत की ब्याज से रुपये वसूलते रहे।
विज्ञापन

बाद में यह कर्ज उतारने के लिए वाल्मीकि बस्ती निवासी रवि वाल्मीकि से चार लाख 30 हजार रुपये, जोहड़ीपुरा निवासी विकास से दो लाख रुपये 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। इसके अलावा तीन वर्ष पहले भूखड़ी निवासी जोनी फाइनेंसर से एक लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से काली मंदिर जगाधरी निवासी श्यामू से 50 हजार रुपये लिए थे। इन सभी का कर्ज उतारने में और कर्जा बढ़ता चला गया।
इन लोगों ने गारंटी के तौर पर चेक लिए हुए थे। इन सभी को कई गुना ज्यादा रुपये वापस देने के बाद भी वह लोग कोर्ट में चेक लगाने की धमकी दे रहे हैं। इन फाइनेंसरों से तंग आकर 17 माह पहले यहां से शहर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। अब शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed