{"_id":"6486254ea1cc1e2a940cb6a4","slug":"two-accused-arrested-for-carrying-out-the-incident-of-snatching-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-744-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सीआईए-वन की टीम ने एक महीना पहले जेल से बाहर आकर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक हमीदा हेड पर वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। उप निरीक्षक अनिल राणा, कुलदीप, विमल, रामकुमार की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर दोनों युवकों को बाइक सहित काबू किया। इनकी पहचान पुराना हमीदा आनंद कॉलोनी निवासी काका उर्फ शम्मी व बंटी उर्फ जज के नाम से हुई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने नौ जून को फर्कपुर स्थित वर्कशॉप में पैदल जा रहे एक व्यक्ति से पर्स छीन लिया था। जिसमें तीन हजार रुपये थे। आरोपियों ने बाइक पर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पहले भी आधा दर्जन मामले दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी बंटी एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था।