फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused and junker arrested for stealing

Yamuna Nagar News: चोरी करने के आरोप में दो आरोपी व कबाड़ी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two accused and junker arrested for stealing
स्पेशल सेल की टीम ने दो ऐसे चोर गिरफ्तार किए है जो किसानों के खेतों से ट्यूबवेल की मोटर चोरी करते थे और कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के बाद कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के पांच मामलों का खुलासा हुआ है। एक आरोपी पर तो पहले भी तीन मामले दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की फिराक में कलानौर हाईवे मोड पर घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जिनकी पहचान विष्णु नगर निवासी सफी मोहम्मद व अकरम उर्फ असलम के नाम से हुई। आरोपी सफी मोहम्मद कलानौर में किराए के मकान में रहता है। आरोपियों से पूछताछ में चोरी के पांच मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी अकरम की बाइक पर दोनों आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और भारी-भरकम मोटर को चोरी कर फरार हो जाते थे। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह इन बिजली की मोटरों को ओपी जिंदल पार्क सिटी सेंटर निवासी ललित कुमार उर्फ लक्की को बेच देते थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कबाड़ी ललित कुमार को भी गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से किसानों के लिए दोनों चोर सिरदर्द बने हुए थे।
विज्ञापन


इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि 12 मई को नागल एरिया से किसानों के खेतों से ट्यूबवेल पर लगी चार मोटर चोरी की। पांच मई को पांजपुर नहर पटरी के पास ट्यूबवेल पर लगी मोटर चोरी की। दो मई को मंडोली एरिया से किसान के खेतो के ट्यूबवेल पर लगी दो मोटर चोरी की। एक मई को तिगरी एरिया से एक मोटर चोरी की। 9 फरवरी को हरिपुर काम्बोयान के दो किसानों के खेतों से दो मोटर चोरी की। आरोपी अकरम पर पहले भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed