फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Twin city echoed with the slogan of Har Har Mahadev

Yamuna Nagar News: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजी ट्विन सिटी

Thu, 27 Feb 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Twin city echoed with the slogan of Har Har Mahadev
यमुनानगर/जगाधरी। जिले में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस दौरान जिले के तमाम शिवालयों व मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, जिले के स्वयं-भू शिवलिंग मंदिरों में अमृत बेला से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। स्वयं-भू शिवलिंग मंदिरों के कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालु पहुंच गए थे। इस दौरान शहर से सटे बूड़िया के दयालगढ़ स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर व भाटली स्वयं-भू शिवलिंग मंदिर में अलसुबह तीन बजे भक्त पहुंचने लगे थे। भगवान शिव की पूजा व शिवलिंग का जलाभिषेक व रूद्राभिषेक करने को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान ट्विनसिटी हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठी।
विज्ञापन

अल सुबह ही मंदिरों में हर हर महादेव के जयघोष सुनाई देने लगे। भगवान शंकर के प्रतीक शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बुधवार अल सुबह ही मंदिरों में लोग स्नान कर पहुंचने लगे। मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव का दूध, दही, शहद, गंगाजल से अभिषेक किया। वहीं, भगवान शिव को फूल, फल, गन्ना, शहद, चंदन, बेलपत्र, भांग, धतूरा इत्यादि अर्पित कर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

कतारबद्ध श्रद्धालु हर-हर महादेव, बोल बम, बम बम, जय भोलेनाथ के जयघोष करते रहे। जिले का वातावरण शिवमय हो गया। इस दौरान बूड़िया स्थित स्वयं-भू पतालेश्वर मंदिर, भाटली स्थित स्वयं-भू शिवलिंग मंदिर, हिमाचल की तलहटी में बसा स्वयं-भू शिवलिंग मंदिर कलेसर मठ, आदिबद्री के केदरानाथ मंदिर में भगवान शिव की अराधना व अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा शहर के रघुनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर, नीलकंठ मंदिर, शक्तिमान मंदिर, गीता भवन मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, गणेश मंदिर सहित तमाम शिवालयों व मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान मंदिरों में सेवादारों ने श्रद्धालुओं की सहायता की और प्रसाद बांटा। मंदिरों में पुरुषों की अपेक्षा सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर आदिदेव महादेव की अराधना की। श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि का व्रत किया और परिवार के लिए सुख-सुमृद्धि का वरदान मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

मंदिरों में रहा पुलिस का प्रबंध


पर्व पर शिवालयों व मंदिरों में भारी भीड़ रही । इस दौरान प्राचीन व स्वयं-भू मंदिरों में सबसे ज्यादा भीड़ रही । भीड़ के कारण इन मंदिरों में पुलिस का भारी बंदोबस्त रहा। भाटली व कालेश्वर मठ स्वयं-भू मंदिर नेशनल हाईवे के किनारे स्थित हैं। यहां पर हजारों की भीड़ उमड़ती है। जिस कारण हाईवे भीड़ लगती है। ऐसे में इन मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने मंदिर से हाईवे तक व्यवस्था बनाकर यायायात सुचारू रखा।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed