फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   twenty nine students got job

उनतीस विद्यार्थियों को मिली जॉब

Sat, 15 Feb 2014 12:53 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sat, 15 Feb 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज जगाधरी में शनिवार को प्लेसमेंट ड्राइव का
विज्ञापन
आयोजन किया गया। इसमें आईटी कंपनी टैक महिंद्रा की ओर से एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद के लिए 3.07 लाख रुपये प्रतिवर्ष के पैकेज पर विद्यार्थियों का चयन किया गया।
 
प्लेसमेंट ड्राइव में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग और मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 140 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी।

इसमें 45 विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा में शॉर्ट लिस्ट किया गया। अंत में टेक्निकल और एचआर इंटरव्यू के बाद 29 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें वृति अग्रवाल, शैवी भारद्वाज, नीति गोयल, कनिका गांधी, पुलकित मित्तल, अनिरुद्ध शर्मा, नेहा गोयल, राघव वोहरा महक ढांडा, कनिका गर्ग, कनिका टंडन, पलक गोयल, प्राचि जैन, कशिश सूरी, चाहत गुप्ता, सागर बतरा, पंखुड़ी गोयल, श्रेया गोरसी, रचिता गोयल, गजल गर्ग, नैंसी, नवरूप विर्क, आंचल सम्बयाल, मौलिक पाल, भुवन वोहरा, कोमल सोनी, विषाल वर्मा, कुलजीत कौर और अखिल गर्ग शामिल हैं। चयनित विद्यार्थी टैक महिंद्रा के नोएडा, पुणे, बंगलूरू, हैदराबाद और चंडीगढ़ स्थित कार्यालयों में काम करना शुरू करेंगे। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ कुलदीप सिंह ने टैक महिंद्रा के अधिकारियों को इस भर्ती के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed