{"_id":"57224fc64f1c1b6330a9186d","slug":"tumour-medical-doctor-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. अनिल अग्रवाल ने महिला के पेट से निकाला 11 किलो का ट्यूमर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. अनिल अग्रवाल ने महिला के पेट से निकाला 11 किलो का ट्यूमर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। डा. अनिल अग्रवाल ने लगातार सात घंटे के एक जटिल एवं दुर्लभ ऑप्रेशन में एक महिला के पेट से फुटबाल के आकार का 11 किलो का ट्यूमर निकाला है। ऑप्रेशन के बाद अब महिला खतरे से पूर्णतय बाहर है।
जानकारी के अनुसार अंबाला के बराड़ा निवासी 40 वर्षीय अमरजीत कौर लंबे समय से पेट के ट्यूमर से परेशान थी। कुछ दिन पहले महिला को गंभीर हालत में अग्रवाल अस्पताल में लाया गया था।
महिला की हालत गंभीर होने पर उसे पहले छह बोतल रक्त चढ़ाया गया। हालत स्थिर होने पर विभिन्न परीक्षणों के बाद यह ज्ञात किया गया कि महिला के पेट में एक फुटबॉल आकार का ट्यूमर है।
विज्ञापन
सर्जन डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने लगातार सात घंटे के संघर्ष के बाद महिला के पेट से 11 किलो का ट्यूमर निकाला।
डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस ट्यूमर को फाईबरोमायो सारकोमा कहते हैं, जो एक बहुत दुर्लभ प्रकार का कैंसर है। अब महिला पूर्णतय खतरे से बाहर है। बता दें कि डॉ. अग्रवाल को कई बार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में उन्हें अमेरिका की इंटरनेशनल कॉलेज आफ सर्जनज शिकागो की फेलोशिप से नवाजा गया था।