{"_id":"69b1df3b0af6b8ec8800e867","slug":"tubewell-motor-and-electric-wire-stolen-from-farm-in-ratauli-village-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152682-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रटौली गांव में खेत से ट्यूबवेल की मोटर व बिजली की तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रटौली गांव में खेत से ट्यूबवेल की मोटर व बिजली की तार चोरी
Thu, 12 Mar 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के रटौली गांव में खेत में लगे ट्यूबवेल की मोटर और बिजली की तारें चोरी हो गई। पीड़ित किसान ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रटौली निवासी विश्वास ने बताया कि उसके खेत में बने बाड़े में ट्यूबवेल लगा हुआ है, जिसमें सिंचाई के लिए मोटर और बिजली की तारें लगी थीं। 10 मार्च की रात अज्ञात बाड़े में घुस आए और ट्यूबवेल की मोटर व बिजली की तारें चोरी कर ले गए।
उन्होंने बताया कि सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो ट्यूबवेल की मोटर और तारें गायब मिलीं। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरी के संबंध में कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित किसान के अनुसार इस चोरी से उसे करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।किसान ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच कर चोरों को जल्द पकड़ने और चोरी हुए सामान की बरामदगी कराने की मांग की है। साथ ही उसने बताया कि गांव व आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद