फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck mechanic killed by strangulation, dead body found in sugarcane field

चोटें मार व गला दबाकर ट्रक मैकेनिक की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Truck mechanic killed by strangulation, dead body found in sugarcane field
यमुनानगर/छछरौली। मारपीट के बाद गला दबाकर ट्रक मैकेनिक खानपुरी निवासी दिलबाग सिंह (24) की हत्या कर दी गई। उसका शव लेदी रोड पर नाहरपुर गांव के पास सड़क किनारे गन्ने के खेत में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोट और गले पर दबाने के निशान थे। खेत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई अशोक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खानपुरी निवासी अशोक ने बताया कि वह चार भाई बहन हैं। उनके पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। वह शेरपुर मोड़ पर फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। उसका छोटा भाई दिलबाग उर्फ बागा छछरौली में ट्रक रिपेयर का काम करता था। बुधवार की रात लगभग 10 बजे फोन पर दिलबाग के साथ बात हुई थी। तब उसने कहा था कि वह काम निपटा कर थोड़ी देर में घर आने वाला है। उसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं आया तो फोन करके पूछने का प्रयास किया तो उसने फोन नहीं उठाया। वीरवार सुबह करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली थी कि उसके भाई दिलबाग की बाइक नाहर ताहरपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी है।
विज्ञापन

अशोक ने बताया कि वह अपने बहनोई रामपुर चौली निवासी गुरमेज सिंह को लेकर मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि उसके भाई की बाइक नाहर ताहरपुर मोड़ पर खड़ी हुई थी। उस पर खून लगा हुआ था। उसके पास ही उसके भाई की चप्पल, रूमाल व बाइक की चाबी पड़ी थी। पास में ही गन्ना के खेत में उसके भाई दिलबाग सिंह की लाश पड़ी हुई थ़ी। जिसके मुंह, नाक व कान से खून निकला हुआ था और कई जगह चोटों के निशान थे। उसके भाई के गले पर भी दबाने के निशान दिखाई दे रहे थे। लाश के पास ही उसका मोबाइल पड़ा था। जिसके कवर में आधार कार्ड था। शव के पास ही 130 रुपए पड़े हुए थे। आरोप है कि उसके भाई की किसी ने चोटें मारकर और गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर छछरौली थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वर्जन
छछरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नाहर ताहरपुर गांव के पास गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा है। जिसकी शिनाख्त दिलबाग उर्फ बागा के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई अशोक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही हत्यारोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed