फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck drivers jammed, commotion for challaning overload

ओवर लोड का चालान करने पर ट्रक चालकों ने लगाया जाम, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers jammed, commotion for challaning overload
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालान करने की मांग करते प्रदर्शनकारी। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। ओवरलोड ट्रकों का चालान करना आरटीए टीम के लिए उस समय मुसीबत बन गया, जब चालकों और ट्रांसपोर्टर्स ने सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान चालकों व ट्रांसपोर्टर्स ने जमकर हंगामा कर नारेबाजी की। घटना वीरवार दोपहर करीब तीन बजे की है। आरटीए टीम सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्थित शुगर मिल कॉलोनी के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ओवर लोडिड व हाइट के दो ट्रकों का टीम ने 40-40 हजार रुपये का चालान कर दिया। चालान करने पर चालक गुस्सा हो गए और हंगामा कर दिया। इस दौरान मिल सहित वहां से गुजर रहे अन्य चालकों ने भी ट्रक एक तरफ खड़े कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। चालकों व ट्रांसपोर्टर्स ने जाम लगा दिया। जिससे सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलते ही पुराना हमीदा चौकी पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान चालकों ने करीब आधा घंटा जाम लगाए रखा। काफी समझाने के बाद जाम खोला। जबकि यातायात व्यवस्था सुचारू करने में एक घंटे से ज्यादा लग गया।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह, कृति शर्मा, संजीव नरूला, वीरेंद्र बतरा, अमरपाल झिम्मा, मलकीत सिंह, ताराचंद सैनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरटीए ट्रांसपोर्टर्स को बेवजह परेशान कर रहे हैं। बिना वजह उनके हजारों रुपये के चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को चालकों ने रेलवे यार्ड से मक्का ट्रक में लोड किया था। मानक के अनुरूप ही निर्धारित वजन से ट्रक में मक्का लोड किया गया था। इस दौरान आरटीए टीम ने दो ट्रकों का चालान कर दिया। ट्रांसपोर्टर्स ने बताया कि उन्होंने लोकल माल भरा है और गाड़ियां भी लोकल हैं। उन्हें चार चक्कर में इतना भाड़ा नहीं मिलेगा, उससे ज्यादा का चालान कर दिया गया है। टीम ने ट्रक चालकों का 40-40 हजार रुपये का चालान किया है। जाम की सूचना मिलते ही पुराना हमीदा पुलिस पहुंच गई। उन्होंने चालकों और ट्रांसपोर्टर्स को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ट्रालियां रोक बोले इनका भी करो चालान
इस दौरान सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाईवे से गुजर रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां ट्रक चालकों ने रोक ली। उन्होंने कहा कि यह ट्रालियां कृषि कार्य के लिए हैं, लेकिन इनसे माल ढोहा जा रहा है। लड़की की ऊपर तक भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रोक कर कहा कि यह भी ओवर लोडिड हैं, इसका भी चालान किया जाए। ट्रांसपोर्टर्स ने कहा कि विभाग जानबूझकर ट्रक चालकों को परेशान किया जा रहा है। ट्रांसपोर्टर्स ने बताया कि चालकों ने रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड से चालकों ने ट्रक में मक्का लोड किया था। मक्का पुराना रादौर रोड स्थित स्टार्च मिल में लेकर जाना था। रादौर रोड स्थित फाटक बंद होने के कारण उन्हें विश्वकर्मा चौक, कमानी चौक, शहीद भगत सिंह चौक से होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही किया गया है चालान
आरटीए के टीएसआई सुशील कुमार ने बताया कि टीम शुगर मिल के पास जांच कर रही थी। इस दौरान दो ट्रक ओवर लोड और हाइट मिले, जिनका चालान किया गया है। प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्रवाई बिल्कुल नियमानुसार की गई है। कांटा पर्ची देखने के बाद ही कार्रवाई की गई है। चालान होने पर चालक गुस्सा हो गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed