{"_id":"61fae3750bd05260352d55ec","slug":"truck-driver-coming-from-moradabad-with-wood-assaulted-accused-imprisoned-in-cctv-yamuna-nagar-news-knl977985100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी लेकर मुरादाबाद से आ रहे ट्रक चालक से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी लेकर मुरादाबाद से आ रहे ट्रक चालक से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
विज्ञापन
कुछ लोगों ने मुरादाबाद से लकड़ी से भरा ट्रक लेकर लक्कड़ मंडी आए चालक के साथ मारपीट की। आरोपी एक फैक्टरी के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं, पीड़ित ट्रक चालक ने लक्कड़ मंडी प्रधान अनिरुद्ध राणा व अन्य लोगों के साथ मिलकर सदर थाना जगाधरी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी के शाहरुख ने बताया कि वह बुधवार को ट्रक में लकड़ी लेकर लक्कड़ मंडी यमुनानगर में आया था। पुराना सहारनपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन तेजली के पास पीछे से आई एक बोलेरो गाड़ी में बैठे लोगों ने हार्न बजाना शुरू किया और रूकने का इशारा किया। उसने एक फैक्टरी के बाहर जैसे ही गाड़ी साइड में लगाई तो गाड़ी में सवार लोगों ने उतर कर उससे गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जबरदस्ती उसे ट्रक आगे लेकर जाने को कहा। जब उसने ऐसा करने से मना किया और बताया कि आगे बिजली के खंबे लगे हैं। ट्रक आगे नहीं जाएगा। उनके विरोध करने पर उसने ट्रक चला दिया और बिजली के दो खंबे टूट गए। ट्रक चालक का आरोप है कि यह लोग माइनिंग स्टाफ से थे। जिनमें वह चार लोगों को वह पहचान सकता है।
उधर, जगाधरी सदर थाना प्रभारी सतनाम सिंह का कहना है कि मामले में शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।