{"_id":"664e9112f82b1d26fe0e5e28","slug":"truck-driver-cheated-of-ten-lakhs-in-the-name-of-sending-it-to-australia-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119402-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ट्रक चालक से ठगे दस लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ट्रक चालक से ठगे दस लाख
Thu, 23 May 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 23 May 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
साढ़ौरा। तीन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़ौरा निवासी कपिल सैनी से दस लाख रुपये ठग लिए गए। धोखाधड़ी का आरोप कुरुक्षेत्र के तंगोर गांव निवासी अनुष्का राणा उर्फ ममता देवी, उसके बेटे अजय राणा व जीरकपुर निवासी पायल पर लगा है। आरोपियों ने युवक से रुपये लेकर उसे फर्जी वीजा दे दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साढौरा निवासी कपिल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चालक है। कुछ माह पहले उसने फेसबुक पर एआर कंसल्टेंट का विज्ञापन देखा। जिसमें उन्होंने विदेश भेजने के बारे में संदेश दिया गया था। जैसे ही उन्होंने फेसबुक आईडी से इस विज्ञापन को लाइक किया तो उसके पास फर्म के कार्यालय से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह उसे दो साल के वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और पंजाब के जीरकपुर स्थित अपने एआर कंसल्टेंट कार्यालय में बुलाया। वह उनके कार्यालय में गया। जहां पर उसकी मुलाकात एआर कंसल्टेंसी की संचालिका कुरुक्षेत्र के तंगोर गांव निवासी अनुष्का राणा उर्फ ममता, उसके बेटे अजय राणा व पायल मुखर्जी मिले। आरोपियों ने उसे दो साल के वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 18 लाख रुपये मांगे। आधे रुपये पहले देने और आधे ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद देने की बात कही। उनकी बातों में आकर उसने आरोपियों को दस्तावेज दे दिए। इसके बाद अलग-अलग कर आरोपियों के दिए खाते में दस लाख रुपये जमा करा दिए। आरोपियों ने कुछ दिन में वीजा आने का आश्वासन दिया गया। इस तरह से काफी समय बीत गया। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उन्हें व्हाट्सएप पर वीजा भेजा। जांच कराई तो पता लगा कि वह फर्जी है। आरोपियों से बात की तो वह टाल मटोल करने लगे। उनसे उनसे रुपये वापस मांगे। लेकिन उन्होंने उसे रुपये देने से मना कर दिया और दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसे पता लगा कि आरोपियों ने कई अन्य लोगों से भी विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है। उसे पता चला है कि आरोपी अजय व अनुष्का ठगी कर विदेश भागने की फिराक में है। इस शिकायत पर साढ़ौरा थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।