{"_id":"66d7ad290955c0059f0c1c14","slug":"truck-driver-attacked-with-sword-and-axe-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-124800-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक चालक पर तलवार और गंडासी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक चालक पर तलवार और गंडासी से हमला
Wed, 04 Sep 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विधवा महिला से मिलने आए ट्रक चालक पर आरोपियों ने तलवार व गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। आरोप महिला के बेटे व उसके साथियों पर है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मलिकपुर बांगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। उसकी चार वर्ष पहले एक गांव की विधवा महिला के साथ जान पहचान हो गई थी। जिसके बाद वह उसके घर आना जाना है। वह भी घर आती रहती थी। तीन दिन पहले वह महिला के घर गया हुआ था। जहां पर वह चाय पी रहा था। तभी वहां पर महिला का बेटा, अपने साथी व सात-आठ अन्य युवकों के साथ तलवार, गंडासी व बिंडे लेकर आए और आते ही हमला कर दिया।
तलवार से कंधे पर वार किया। इससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद पंच व अन्य धारदार हथियारों से मारपीट की। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। लोगों ने अस्पताल में दाखिल कराया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी नीरज व आजू को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।