फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck crushed the driver crossing the road, Kanwariyas took him to the hospital, died

सड़क पार कर रहे चालक को ट्रक ने कुचला, कांवड़ियों ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed the driver crossing the road, Kanwariyas took him to the hospital, died
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर सुढैल चौक के नजदीक सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिविर में आराम कर रहे कांवड़ियों की मदद से शिविर संचालकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हिमाचल प्रदेश के मंडी के गांव चमचानों निवासी कश्मीर सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव सुढल निवासी कमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने नेशनल हाईवे 344 पर सुढल चौक के पास कावड़ शिविर लगाया हुआ है। बुधवार सुबह वह कावड़ शिविर में मौजूद था। तभी एक ट्रक चालक अपने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके जगाधरी जाने का रास्ता पूछने के लिए शिविर में आया। उसने ट्रक चालक को जगाधरी जाने का रास्ता बताया। रास्ता पूछने के बाद वह अपने ट्रक की तरफ चला गया। जब वह अपने ट्रक की तरफ जा रहा था तो सहारनपुर की तरफ से तेज रफ्तार एक ट्रक आया। आरोपी चालक ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिविर में आराम कर रहे कांवड़ियों की मदद से उसने घायल ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान ट्रक चालक की मौत हो गई। देर शाम मृतक की शिनाख्त हिमाचल प्रदेश के मंडी के गांव चमचानों निवासी कश्मीर सिंह के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाया और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई दलसिंह का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक चालक के शव की शिनाख्त हो गई है।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से टूटी बाइक सवार की टांगें
यमुनानगर। फतेहपुर निवासी परमिंद्र सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई जंगशेर सिंह का ससुर रामनगर निवासी अजीत सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने काम से यमुनानगर आया था। काम समाप्त कर देर शाम अजीत सिंह अपने घर लौट रहा था। जब वह कमानी पर पहुंचे तो तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये अजीत सिंह की दोनों टांगों के ऊपर से निकल गए। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे में अजीत सिंह की दोनों टांगों की हड्डियां टूट गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री व्हीलर की टक्कर से ऑटो चालक घायल
यमुनानगर। जसवंत कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि वह ऑटो चालक है। देर शाम वह चांदपुर मस्जिद के पास खड़ा था। तभी बाईपास की तरफ से तेज रफ्तार थ्री व्हीलर आया। आरोपी चालक ने लापरवाही से ऑटो चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी बाई टांग में फ्रेक्चर बताया। डॉक्टर ने उसे उपचार दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी थ्री व्हीलर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed