फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck crushed husband and wife, both died

ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed husband and wife, both died
Truck crushed husband and wife, both died - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। छप्पर से अधोया रोड पर गांव कूलपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक, बाइक सवार पति-पत्नी को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। ट्रक का पहिया महिला के ऊपर गुजर गया। हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे के समय सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। थाना छप्पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान छछरौली के गांव शेरपुर निवासी 58 वर्षीय ओमप्रकाश व उसकी पत्नी 54 वर्षीय बबली रानी के तौर पर हुई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव कूलपुर निवासी सुभाष चंद ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे अपने खेत में कूलपुर फ्लाईओवर के नजदीक काम कर रहा था तभी शाहाबाद की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक को उसने छप्पर की तरफ जाते हुए देखा। कुछ देर बाद जोरदार आवाज सुनाई दी। वह मौके पर गया तो देखा कि सड़क पर एक महिला व बुलेट सवार व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े थे। महिला के पेट के ऊपर से ट्रक का टायर निकला हुआ था। जबकि बुलेट सवार को भी काफी चोट आई हुई थी। ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग रहा था। उसने अपनी बाइक से ट्रक का पीछा किया। थोड़ी दूरी पर जाकर उसने ट्रक को रोक लिया। ट्रक चालक की पहचान शाहाबाद के मीरापुर मोहल्ला निवासी गगनदीप के तौर पर हुई। हादसे के बाद मौके पर राहगीर एकत्रित हो गए। ओमप्रकाश गलियां बनाने के ठेके लेता था। वह बुलेट पर पत्नी के साथ सरस्वतीनगर क्षेत्र में अपनी सुसराल जा रहा था। घटना की सूचना पाते ही गांव शेरपुर से उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सड़क किनारे लगी आग से बुलेट भी जली
ट्रक पति-पत्नी व बुलेट को अपने साथ काफी दूर तक घसीटते हुआ ले गया। जिस जगह पर हादसा हुआ वहां पर सड़क किनारे पड़े पत्तों व कबाड़ में किसी ने आग लगाई हुई थी। बुलेट जब ट्रक के नीचे से निकली तो वह घसीटते हुए सड़क के बरम तक जा पहुंची। हादसे में बुलेट से पेट्रोल लीक हो रहा था। इसलिए पेट्रोल ने तुरंत आग पकड़ ली। मिनटों में ही बुलेट जलकर स्वाह हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना थाना छप्पर पुलिस को दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी से लौट रहे युवक को कार ने कुचला
थाना छप्पर में दी शिकायत में गांव नमदारपुर निवासी राम नरेश ने बताया कि वह दामला स्थित एडविन कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी में इन्वर्टर बैटरे बनते हैं। उसके साथ छप्पर मंसूरपुर के कश्यप मोहल्ला निवासी पंकज भी कंपनी में काम करता है। वह दोनों कभी दिन तो कभी रात की शिफ्ट में काम करते थे। 21 मई को उनकी शाम की शिफ्ट थी।

रात समय करीब साढ़े नौ बजे वह कंपनी से छुट्टी करके अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। जब वह सरस्वती मंदिर सरस्वतीनगर के सामने पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पंकज की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पंकज के सिर में काफी चोटें लगी। कार चालक मौका पाकर वहां से भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण पंकज की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

Truck crushed husband and wife, both died

Truck crushed husband and wife, both died- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed