फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck collides with bike-riding couple and son, woman dies after being crushed

ट्रक ने बाइक सवार दंपती और बेटे को टक्कर मारी, कुचलने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with bike-riding couple and son, woman dies after being crushed
Truck collides with bike-riding couple and son, woman dies after being crushed - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 के करेहड़ा चौक पर हाईवे क्रॉस कर रहे ट्रक ने बाइक सवार दंपती और उनके 13 साल के बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का पति व बेटा घायल हो गए। हादसे के समय परिवार के तीनों सदस्य शाहबाद से अपने घर सहारनपुर जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव अमबेटा डोडियान निवासी शहजाद ने बताया कि वह शाहबाद मारकंडा में कपड़े प्रेस करने का काम करता है और शाहाबाद के सेक्टर 10 में परिवार के साथ किराये पर रहता है। मंगलवार को वह अपनी पत्नी आबदा (39) व 13 साल के बेटे अरमान को बाइक पर साथ लेकर शाहाबाद से अपने घर अमबेटा के लिए चला था। जब वे नेशनल हाईवे 344 बाईपास पर करेहड़ा खुर्द चौक के पास पहुंचे तो जठलाना की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए सीधी टक्कर उनकी बाइक में मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से वे तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में वो और उसका बेटा अरमान एक तरफ गिरे, जबकि उसकी पत्नी आबादी ट्रक वाली साइड में गिर गई। जिसके बाद ट्रक का पहिया उसकी पत्नी की बाई बाजू व टांग के ऊपर से निकल गया। वहीं, उसके बेटे अरमान और उसे भी हादसे में चोटें लगी। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उन्हें नाहरपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी पत्नी आबदा की मौत हो गई। जबकि उसके बेटे को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने कुचला, मौत हुई
जगाधरी। अंबाला रोड पर गांव कैल के पास सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैल निवासी चरण सिंह ने बताया कि उनका घर अंबाला रोड के किनारे ही बना हुआ है। देर शाम वह अपने घर के सामने बैठा हुआ था। करीब पौने सात बजे उनके गांव को रमेश कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार करके दुकानदार रघुवीर की दुकान पर गया था। दुकान से जब रमेश वापस आने के लिए सड़क पार करने लगा तो अंबाला की तरफ से तेज गति से एक कार आई। आरोपी चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सीधी टक्कर सड़क पार कर रहे रमेश का मार दी। टक्कर लगने से रमेश उछलकर कार के आगे गिर गया। आरोप है कि चालक ने फिर भी कार को नहीं रोका और रमेश को कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। उसने आसपास के लोगों की मदद से रमेश को सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डंपर और पिकअप की टक्कर में चालक घायल
सरस्वती नगर। अंबाला के गांव धन्यौडा निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह महिंद्रा पिकअप चालक है। 17 सितंबर को वह अपनी महिंद्रा पिकअप में सामान लोड कर सहारनपुर जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे 344 पर गोलनपुर के पास पहुंचा तो उसके आगे एक डंपर जा रहा था। जब वह उसे ओवरटेक करने लगा तो आरोपी डंपर चालक ने उसकी तरफ कट मार दी। जिससे उसकी महिंद्रा पिकअप उसमें टकरा गई। हादसे में वह घायल हो गया। उसकी दाहिनी बाजू व कंधे में फ्रैक्चर आ गया। वहीं उसकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed