फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Troubles go away by visiting Jyotirlinga: Nikhil

ज्योतिर्लिंग के दर्शन से दूर होते हैं कष्ट : निखिल

Fri, 28 Feb 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Troubles go away by visiting Jyotirlinga: Nikhil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राधा स्वामी काॅलोनी स्थित श्री त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर में चल रही शिव अमृत कथा का समापन हो गया। कथा व्यास निखिल महाराज ने शिव अमृत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
निखिल महाराज ने द्वादश ज्योतिर्लिंग की कथा को विस्तार से सुनाया। उन्होंने कहा कि शिव अमृत कथा का श्रवण मानव के जीवन को कल्याण की ओर लेकर जाता है। देशभर में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। भगवान शिव के 12 विग्रहों को द्वादश ज्योतिर्लिंग कहा जाता है। भारतवर्ष में यह 12 ज्योतिर्लिंग अलग-अलग स्थानों पर स्थित हैं।
विज्ञापन

इनमें सर्वप्रथम श्री सोमनाथ का स्मरण किया जाता है। श्रावण माह में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिव पुराण के अनुसार जो व्यक्ति सुबह-शाम इन 12 ज्योतिर्लिंगों का नाम लेता है, उसके सात जन्मों का पाप मिट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही वह जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाता है और मोक्ष को प्राप्त करता है।कथा के समापन पर मंदिर में हवन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सुख समृद्धि के लिए आहुतियां डालीं। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed