फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Troubled by debt Vasika Navis missing along with family

Yamuna Nagar News: कर्ज से परेशान वसीका नवीस परिवार समेत लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Troubled by debt Vasika Navis missing along with family
जगाधरी अदालत में वसीका नवीस बूड़िया निवासी सतपाल मित्तल अपने परिवार के छह अन्य सदस्यों सहित लापता हो गए है। उनका मकान दो दिन से बंद है। बताया जा रहा है कि सतपाल व उसका बेटा कर्ज से परेशान थे। शनिवार शाम को जब सतपाल का भतीजा राहुल उनके घर पहुंचे तो उनके घर का ताला बंद मिला। परिवार के किसी भी सदस्य का फोन भी नहीं लग रहा है। राहुल ने आसपास उनके बारे में लोगों से पता किया, लेकिन किसी को कुछ नहीं पता। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सतपाल के भतीजे राहुल ने बताया कि उसके चाचा सतपाल मित्तल जगाधरी अदालत में वसीका नवीस है। शनिवार को वह उनसे मिलने घर पर गया तो वहां घर को ताला लगा हुआ था। उसने आसपास के लोगों से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। पड़ोसियों ने बताया कि सतपाल का घर दो दिन से बंद है। उनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं कि वे कहा गए है। राहुल ने बताया कि उसने परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइलों पर फोन किए, लेकिन किसी का नंबर बंद मिला तो किसी को फोन नहीं लगा। सतपाल ने कई लोगों से कर्ज लिया हुआ है। जिसके चलते सतपाल व उसका बेटा विकास परेशान थे। परिवार में सतपाल, उसका बेटा विकास, पत्नी रोशनी, पुत्रवधू डिंपल, 15 वर्षीय पौत्र प्रियम, पौत्री 16 वर्षीय अंशिका मित्तल व बेटा 31 वर्षीय रोबिन मित्तल हैं। बूड़िया थाना के जांच अधिकारी एसआई रामकुमार ने बताया कि राहुल की शिकायत पर मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। लापता परिवार की तलाश की जा रही है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed