{"_id":"6a1353b122c74c046302b96b","slug":"trouble-caused-by-faulty-traffic-lights-the-system-melts-down-on-the-streets-amidst-scorching-heat-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-156602-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खराब ट्रैफिक लाइटों से मुसीबत, भीषण गर्मी में सड़क पर पिघल रही व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खराब ट्रैफिक लाइटों से मुसीबत, भीषण गर्मी में सड़क पर पिघल रही व्यवस्था
Mon, 25 May 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 25 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक पर छतरी के नीचे खड़े होकर यातायात नियंत्रित करता कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर रोज चालान काटने वाली व्यवस्था खुद ट्रैफिक सिस्टम की बदहाली के आगे बेबस नजर आ रही है। शहर के कई प्रमुख महाराणा प्रताप चौक पर लगी ट्रैफिक लाइटें काफी समय से खराब है। इससे भीषण गर्मी के बीच वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
झुलसा देने वाली 42 डिग्री तापमान की गर्मी और लू के बीच लोगों को कई-कई मिनट तक रुकना पड़ रहा है। वहीं, कर्मचारी मैनुअल तरीके से यातायात नियंत्रण कर रहे है। ऐसे में धूप व लू लगने से चार कर्मचारी बीमार तक पड़ चुके हैं। यातायात बत्ती ठीक करवाने के लिए पुलिस की ओर से काफी समय से मांग की जा रही है।
नगर निगम इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिससे लोगों के साथ कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बीच से निकल रहे पुराने नेशनल हाईवे पर स्थित महाराणा प्रताप चौक प्रमुख चौराहा है। 24 घंटे व्यस्त रहने वाले इस चौराहे से हर दिन हजारों वाहन निकलते हैं। परंतु यातायात बत्ती काम न करने के कारण यहां पर व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन
इन दिनों प्रचंड गर्मी के कारण यह बिगड़ी व्यवस्था और भी परेशान कर रही है। बत्ती खराब होने से लोगों को चलने, ठहरने व समय का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। इससे अनजाने में नियम भी टूट रहे हैं और टकराव की स्थिति बन रही है। वहीं, तेज धूप में बाइक और स्कूटी सवार बिना किसी छांव के सड़क पर खड़े रहने को मजबूर हैं।
भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को खुद को धूप से बचाने के लिए छतरी के सहारे यातायात नियंत्रित करना पड़ रहा है। परंतु प्रचंड गर्मी व लू का प्रकोप चरम पर है और इसकी चपेट में आकर कई कर्मचारी बीमार तक हो चुके हैं। कई कर्मचारियों को पेट खराब, बुखार व चक्कर आने की शिकायत हो रही है।
ऐसे में कर्मचारी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए चौक के बीच खड़े होकर व्यवस्था बना रहे हैं, लेकिन इससे शारीरिक व्यवस्था बिगड़ रही है।ऐसी ही परेशानी धूप में चौक पर खड़े होने वाले लोगों को हो रही है। इससे ईंधन की बर्बादी और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। चौकों पर लंबा इंतजार होने के कारण कई वाहन चालक जल्दबाजी में नियमों को ताक पर रखकर निकलने का प्रयास करते हैं।
नगर निगम को पत्र देकर बत्ती ठीक करवाने की मांग की है। अभी मैनुअल तरीके से यातायात नियंत्रित किया जा रहा है। गर्मी व लू से कर्मचारी भी बीमार हो रहे हैं। निगम ने दो-तीन दिन में ठीक करने की बात कही है। - संदीप कुमार, थाना प्रभारी यातायात।