{"_id":"684dc361837b23e2d30ab184","slug":"tried-and-tested-system-to-deal-with-waterlogging-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139340-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जलभराव से निपटने के लिए परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जलभराव से निपटने के लिए परखी व्यवस्था
Sun, 15 Jun 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी जनता की समस्याएं जानने और उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को फील्ड में उतरीं। उन्होंने मानसून से पहले शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न वार्डों में जाकर नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और सफाई कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मेयर ने निरीक्षण की शुरुआत वार्ड नंबर छह व सात स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास जगाधरी से आ रहे बड़े नाले से की, जहां पानी निकासी की स्थिति देखी। इसके बाद वे वार्ड नंबर आठ के प्रोफेसर कॉलोनी में शमशान घाट के पास बने नाले का निरीक्षण करने पहुंचीं। यहां भी नाले की सफाई और जल निकासी की स्थिति की बारीकी से जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर ही सफाई शाखा के अधिकारियों को फोन कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। यहां से मेयर बहमनी वार्ड नंबर 18 के जोड़ियां औद्योगिक क्षेत्र पहुंची, जहां लंबे समय से बंद पड़े नाले की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही औद्योगिक इकाइयों के संचालकों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
इस मौके पर संबंधित वार्ड पार्षद भी महापौर के साथ रहे। वार्ड नंबर छह से पार्षद अंकित गोयल, वार्ड नंबर आठ से पार्षद विभोर पाहुजा और वार्ड नंबर 18 से पार्षद उज्ज्वल ठाकुर ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं बताई। मेयर ने समस्याओं को जल्द निपटारा करने का भरोसा दिया।