फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tribute paid to Maharishi Dayanand Saraswati, Yamunanagar

महर्षि दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Maharishi Dayanand Saraswati, Yamunanagar
महर्षि दयानंद के निर्वाण दिवस पर हवन करते अनुयायी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज मंदिर में महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती का 138वां ऋषि निर्वाण दिवस, दीपावली पर्व एवं 69वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। अंतिम दिन रविवार को महर्षि दयानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी गई।
आर्य समाज मंदिर में चार से सात नवंबर को तक वार्षिक उत्सव व महर्षि दयानंद सरस्वती का निर्वाण दिवस मनाया जा रहा था। समारोह में दिल्ली से आर्य समाज के विद्वान आचार्य वेद प्रकाश श्रोत्रिय, पंचकूला से आचार्य नरेंद्र आहूजा विवेक, अमृतसर से संगीताचार्य पंडित दिनेश पथिक व पंचकूला से भजन उपदेशक अंजू आहूजा पहुंचे। शुभारंभ वेद मंत्रों से किया गया। यज्ञ ब्रह्मा पंडित राजकुमार शास्त्री पुरोहित रहे। एक ओर दोनों भजनोपदेशकों ने ईश्वर भक्ति, समाज सुधार, महर्षि महिमा एवं देश भक्ति के भजनों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं दूसरी ओर दोनों विद्वानों ने सार गर्भित प्रवचनों से अमृत वर्षा कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

समारोह का विशेष सत्र स्त्री सम्मेलन रहा, जिसकी अध्यक्षता डॉ. नेहा बजाज ने की। मुख्यातिथि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि बंसल रहीं। इस दौरान उन्होंने स्वामी के नारी कल्याण के लिए किए कार्यों के बारे लोगों को बताया। स्त्री समाज की मंत्राणी साधना अग्रवाल ने कहा की महर्षि दयानंद नव जागरण के पुरोधा, नारी कल्याण व शिक्षा के प्रबल पोषक व उद्धारक थे। इसी के फल स्वरूप भारतीय नारी आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद जल पान साधना एवं रवि अग्रवाल के परिवार ने करवाया। समारोह में प्रधान रमेश पाहुजा ने कहा कि स्वामी संसार के उन महापुरुषों में से थे, जिन्होंने समाज और देशहित के लिए ही भरसक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज मंडल की ओर से कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण शिविर लगाए गए। शिविर यमुनानगर मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा के नेतृत्व में लगाए गए। यश वर्मा ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed