{"_id":"660dc3e59d6ac3a939005a9a","slug":"transformer-explodes-after-repair-car-damaged-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-116768-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मरम्मत के बाद धमाके संग फटा ट्रांसफार्मर, कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मरम्मत के बाद धमाके संग फटा ट्रांसफार्मर, कार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
- गर्म तेल गिरने से कार व पेड़ में लगी आग
- रिटायर्ड डीएसपी व कर्मचारियों के बीच हुई बहस
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में सत्यम अस्पताल के सामने लगा ट्रांसफार्मर बुधवार को अचानक फट गया। कुछ मिनट पहले ही ट्रांसफार्मर को कर्मचारियों ने ठीक किया था। फटने से पहले ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ जिससे आसपास की इमारतें भी हिल गईं।
ट्रांसफार्मर से निकला गर्म तेल गिरने से एक कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसके पहिये के पास व पास में खड़े पेड़ में आग लग गई। जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया नहीं तो कार बुरी तरह से जल जाती।
इस दौरान कार के मालिक व कर्मचारियों में काफी देर तक बहस भी हुई। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलाई गई। कार मालिक की तरफ से रामपुरा चौकी में शिकायत देकर मुआवजे की मांग की गई है। सत्यम अस्पताल के सामने दो ट्रांसफार्मर बिजली निगम की तरफ से रखे हुए हैं।
विज्ञापन
200 केवीए का ट्रांसफार्मर काफी दिन से बार-बार फ्यूज उड़ा रहा था। साथ ही इसमें से तेल भी लीक हो रहा था। जिस कारण इस ट्रांसफार्मर का सारा लोड दूसरे ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट किया गया था। बुधवार सुबह 10 बजे कर्मचारी ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए पहुंचे। इसे खोलने के बाद पता चला ट्रांसफार्मर के अंदर से जंपर उड़ा हुआ है। इसे ठीक करने पर दोपहर करीब एक बजे पावर हाउस से ट्रांसफार्मर का ट्रायल लिया गया। जैसे ही पावर ऑन की गई तो जोरदार धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फट गया।
इसमें से निकला तेल दूर तक फैल बिखर गया। ट्रांसफार्मर के पास ही ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स की पार्किंग में खड़ी कार पर भी तेल गिर गया। इसके टायर के पास आग लग गई। वहीं पास खड़े एक पेड़ में भी आग लग गई। वहां खड़े कर्मचारियों ने समय रहते रेत व पानी डाल कर आग पर काबू पा लिया। वहीं ट्रांसफार्मर के पास से जा रही केबल व ऑप्टीकल फाइबर की तार भी जल गई। जिससे कांप्लेक्स में इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हो गई। बाद में दूसरे ट्रांसफार्मर से ही पावर सप्लाई को ही बहाल किया गया।
कार मालिक व कर्मचारियों में हुई बहस
कार के मालिक विकास नगर के सुमित ने बताया कि वह पत्नी व बच्चे के साथ पास में ही किताबें खरीदने आया था। उसने अपनी कार को ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में पार्क किया था। बिजली निगम की लापरवाही से उसकी कार क्षतिग्रस्त हुई है। विकास ने फोन करके अपने पिता सुखदर्शन अत्री को भी बुला लिया। सुखदर्शन अत्री हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त हैं और 2001 में राष्ट्रपति मेडल पदक विजेता हैं। इस दौरान उनकी व कर्मचारियों की आपस में बहस भी हुई। सुखदर्शन अत्री का आरोप है कि एक तो लापरवाही बरती और ऊपर से उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत किया। उन्होंने फोन करके पुलिस बुला ली और रामपुरा चौकी में शिकायत दी।
गैस बनने से फटा ट्रांसफार्मर : परमवीर सिंह
बिजली निगम मॉडल टाउन के एसडीओ परमवीर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर को ठीक करने के बाद जब उसका ट्रायल लिया गया तो उसमें गैस बन गई थी। जिससे वह फट गया था। कर्मचारियों ने कार चालक को बोला था कि वह ट्रांसफार्मर के पास कार खड़ी न करें, क्योंकि वहां काम चल रहा था। इसके बावजूद उन्होंने कार वहीं खड़ी की। जानबूझ कर किसी ने कुछ नहीं किया, यह हादसा है।