फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Transformed into a giant demon to educate people about the harmful effects of plastic

Yamuna Nagar News: महादानव बन लोगों को बताए प्लास्टिक के नुकसान

Sun, 19 Jul 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Transformed into a giant demon to educate people about the harmful effects of plastic
प्लास्टिक के महादानव के माध्यम से लोगों को नुकसान बतातीं मेयर व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव का अहसास कराने के लिए नगर निगम ने शनिवार को अनोखा जागरूकता अभियान चलाया। मॉडल टाउन स्थित नेहरू पार्क के बाहर सड़क पर प्लास्टिक से तैयार किए गए महादानव को उतारकर लोगों को नुकसान बताए गए।
अभियान में संदेश दिया गया कि यदि प्लास्टिक का उपयोग नहीं रुका तो यही महादानव भविष्य में बीमारियों और प्रदूषण के रूप में हर घर तक पहुंच जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को जूट के थैले वितरित किए गए। स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी ने किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान राहगीरों, रेहड़ी संचालकों और दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मेयर बहमनी ने कहा कि यदि लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते रहे तो एक दिन यही प्लास्टिक बीमारियों और प्रदूषण का बड़ा कारण बन जाएगा। प्रत्येक नागरिक को प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग छोड़कर कपड़े और जूट के थैले अपनाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। जब तक लोग स्वयं जागरूक होकर अपने व्यवहार में बदलाव नहीं लाएंगे, तब तक स्वच्छ शहर का सपना पूरा नहीं हो सकता। मेयर ने आसपास के दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों से अपने प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित सफाई रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाना या फेंकना न केवल शहर की सुंदरता को प्रभावित करता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा करता है। नगर निगम ऐसे लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी करेगा जो सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हुए पाए जाएंगे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्लास्टिक के महादानव को देखा और नगर निगम की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed