फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trains to Katra Jammu are full during Navratri, waiting list will also be closed till the end of April

Yamuna Nagar News: नवरात्रि में कटरा जम्मू की ट्रेनें फुल, अप्रैल के अंत तक वेटिंग भी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Trains to Katra Jammu are full during Navratri, waiting list will also be closed till the end of April
जगाधरी। दुर्गा उपासना का पर्व नवरात्रि शुरू होने में एक सप्ताह शेष हैं। ऐसे में मां वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में कटरा जाने की होड़ शुरू हो गई है। जिससे ट्रेनों में सीटों की मांग के साथ भीड़ भी काफी बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि कंफर्म सीट मिलना तो दूर लोगों को कई ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रही है। यह हालात केवल नवरात्रि तक नहीं, बल्कि अप्रैल के पूरे महीने तक के लिए है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि नवरात्र के अलावा अब वार्षिक परीक्षाएं भी लगभग समाप्त हो गई है। कई दिनों से बोर्ड की परीक्षाओं का तनाव झेल रहे विद्यार्थियों ने भी घूमने की योजना बनाई है। वहीं, ईद के कारण भी इन दिनों ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। अधिकांश युवा इन दिनों वैष्णो देवी जाने की योजना बनाए हुए हैं, लेकिन उन्हें ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि कोलकाता जम्मूतवी में अप्रैल के अंतिम दिनों तक वेटिंग भी नहीं है।
विज्ञापन

इसके अलावा इन दिनों जम्मूतवी, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून, काठगोदाम, मथूरा, हावड़ा, कोलकाता, गुवाहटी इत्यादि स्टेशन पर जाने वाली गाड़ियों में सीटों की मांग ज्यादा है। हालात ऐसे हैं कि गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस में 24 अप्रैल तक के लिए वेटिंग भी खत्म हो चुकी है। जबकि इसके बाद भी कंफर्म सीट नहीं है और वेटिंग ही मिल रही है। इसी तरह जम्मूतवी व कटरा जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटों की मारामारी चल रही है। कई गाड़ियों में लोगों को कंफर्म सीट तो दूर वेटिंग भी नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

ट्रेनों में आया नोरूम स्टेटस

ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी चल रही है। ट्रेनों में सीट की इतनी मांग बढ़ गई है कि वेटिंग भी सामाप्त हो गई है। कई गाड़ियों में नोरूम स्टेटस आ गया है। यही नहीं, करीब दो महीने तक कंफर्म टिकट नहीं है। ऋषिकेश से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 14609 हेमकुंड एक्सप्रेस में 22 अप्रैल तक वेटिंग भी नहीं है। इस गाड़ी में नोरूम स्टेटस चल रहा है। 22 अप्रैल के बाद भी कंफर्म सीट नहीं बल्कि वेटिंग टिकट ही मिल रही है। इसी तरह कोलकाता से जाने वाली गाड़ी संख्या 13151 एक्सप्रेस में भी वेटिंग नहीं है। इस ट्रेन में 24 अप्रैल तक नोरूम स्टेटस चल रहा है। इसके बाद भी वेटिंग 100 से ज्यादा है। इसके अलावा बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14661 शालीमार मालिनी एक्सप्रेस में भी कोई सीट नहीं है। इस ट्रेन में अप्रैल के पूरे महीने तक सीट मिलना मुश्किल हो गया है। इस ट्रेन में नवरात्रि के चौदस तक वेटिंग 200 के पार तक पहुंच चुकी है।

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed