फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trains Running Late; Passengers Troubled by Waiting in the Heat

Yamuna Nagar News: देरी से चल रहीं ट्रेनें, गर्मी में इंतजार से यात्री परेशान

Sun, 17 May 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Trains Running Late; Passengers Troubled by Waiting in the Heat
यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सर्दी में कोहरे के कारण ट्रेनें अक्सर लेट चलती हैं। इन दिनों मौसम साफ होने के बावजूद ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। यही नहीं कुछ ट्रेन तो तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वही शुक्रवार को शहीद एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे लेट रही तो शनिवार को सरयू यमुना एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से पहुंची। सबसे ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेन देरी से चल रही हैं। सरयू यमुना, शहीद, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस इत्यादि लंबी दूरी तय करती हैं।
विज्ञापन

यही गाड़ियां सबसे ज्यादा प्रभावित रहती हैं। जयनगर से चलकर अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे 40 मिनट की देरी से पहुंची। इस दौरान यह गाड़ी ककरघट्टी से मुज्जफरपुर जंक्शन स्टेशन के बीच डायवर्ट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को शहीद एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से पहुंची। रविवार को यह गाड़ी करीब एक घंट लेट रही। इसी तरह अमृतसर से बिलासपुर जाने वाले गाड़ी संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा 20 मिनट की देरी से पहुंची।

इसी तरह गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 28 मिनट की देरी से चली। इसी गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस करीब एक घंटा लेट रही। गाड़ी बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली संख्या 14661 शालीमार मलानी एक्सप्रेस भी करीब एक घंटा की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed