फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trains running at a snail's pace, passengers in distress

Yamuna Nagar News: ट्रेनों की कछुआ चाल, यात्री बेहाल

Wed, 08 Jan 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Trains running at a snail's pace, passengers in distress
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कोहरे के कारण रेल यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। कछुआ चाल से ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। वहीं ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर ठंड से ठिठुर रहे यात्री बेहाल है। कई गाड़ियां इतनी लेट हैं कि उनका शेड्यूल सही करने के लिए रेलवे को ट्रेन ही कैंसिल करनी पड़ रही है।
रेलवे कोहरे में ट्रेनों के संचालन के लिए पटाखों का सहारा ले रहा है। कोहरे में पटाखों से लोको पायलट व ड्राइवर को सिग्नल दिए जा रहे हैं। बेपटरी हुई रेल व्यवस्था के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रद्द होने से गाड़ियों की संख्या कम है, जिससे अन्य ट्रेनों में भारी भीड़ बढ़ रही है। जिसके चलते लोगों को ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए 12-12 घंटे स्टेशन पर रुकना पड़ रहा है। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को कड़ाके की सर्दी में रात प्लेटफार्म पर काटनी पड़ रही है। सोमवार व मंगलवार को भी कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इस दौरान कई गाड़ियां रद्द रही। वहीं अन्य सभी गाड़ियां पांच से छह घंटे की देरी से चली। इस दौरान लंबी ही नहीं बल्कि कम दूरी की गाड़ियां भी देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाड़मेर से जम्मतवी जाने वाली 14661-62 शालीमार एक्सप्रेस, 14631-32 जालंधर नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12231-32 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14609-10 ऋषिकेश- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस, 12053-54 अमृतसर हरिद्वार जनशताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रही। 14521 अंबाला दिल्ली इंटरसिटी करीब छह घंट लेट रही। वहीं, 13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से चली। गाड़ी संख्या 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चली। इसके अलावा कम दूरी की गाड़ियां भी देरी से चलीं। इसके अलावा गाड़ी 14609 हेमकुंड एक्सप्रेस नौ जनवरी, 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 10 जनवरी, 14631 देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस आठ जनवरी तक, 12053-54 आठ जनवरी तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed