{"_id":"682b786e0181a142830618b9","slug":"training-will-be-provided-for-international-mathematical-olympiad-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-137966-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के लिए मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
Mon, 19 May 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 19 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
अभय सिंह
जगाधरी। विद्यार्थियों की गणित में रूचि पैदा करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से नया कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम को जिला गणित ओलंपियाड कक्षा नाम दिया गया है। इसकी शुरुआत जिले में बुधवार से होने जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भाग लेने के लिए तैयार किया जाएगा। चयनित स्कूलों में हर सप्ताह बुधवार व शुक्रवार को कक्षाएं लगाई जाएगी।
विभाग की ओर से कक्षाएं लगाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभी यह कार्यक्रम पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर लागू किया गया है। पॉयलट प्रोजेक्टर के तौर अभी जिले के सात राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। हर खंड से एक-एक और जगाधरी खंड से दो स्कूलों का चयन किया गया है। इन सभी स्कूलों से 420 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है।
इस ओलंपियाड कक्षाओं में सात से 11वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को कक्षाओं के अनुसार दो श्रेणियों में बांटा है। पहली श्रेणी में सातवीं व आठवीं कक्षा को रखा गया है। दूसरी श्रेणी में नौवीं से 11वीं कक्षा को शामिल किया गया है। प्रत्येक स्कूल से दो-दो श्रेणियों में 60-60 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इसमें सातवीं व आठवीं के 30 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, नौवीं से 11वीं के 30 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
इन स्कूलों में लगेगी कक्षाएं
राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर स्कूल चयनित किए गए हैं। हर स्कूल से 60 विद्यार्थियों का चयन कक्षाओं के लिए किया जाना है।
यह रहेगा शेड्यूल
ओलंपियाड कक्षाओं का शेड्यूल भी विभाग की ओर से जारी कर दिया है। कक्षाएं चयनित स्कूलों में ही लगेंगी। शेड्यूल के अनुसार सिंगल शिफ्ट स्कूल में सातवीं व आठवीं और नौवीं से 11वीं दोनों श्रेणियों की कक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से दो बजकर 30 मिनट तक चयनित स्कूल में ही लगेगी। डबल शिफ्ट में भी दोनों श्रेणियों में कक्षाओं का समय सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे लगेगी।
विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए सात आदर्श संस्कृत स्कूलों से विद्यार्थियों 420 चयन गया है। बुधवार से चयनित स्कूलों में कक्षाएं लगाई जाएंगी। - कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।