फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trailer Overturns on Highway Near Kalesar Forest; Causes Traffic Jam

Yamuna Nagar News: कलेसर जंगल के पास हाईवे पर ट्राला पलटा, लगा जाम

Wed, 06 May 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 06 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Trailer Overturns on Highway Near Kalesar Forest; Causes Traffic Jam
कलेसर जंगल के पास सड़क के बीच पलटा पत्थरों से भरा ट्राला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। कलेसर जंगल के पास हाईवे पर मंगलवार सुबह पत्थरों से भरा ट्राला पलट गया, जिससे कई घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में फंसकर वाहन सवार घंटों परेशान रहे है।
हिमाचल प्रदेश से पत्थर लेकर आ रहा एक ट्राला बीच हाईवे पर पलट गया। जिससे कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, गनीमत रही उस समय डंपर के पीछे कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो जाता। राहगीर विकास योगेश, शिवराम, जयकुमार, वाहिद शिवचरण सोहल ने बताया कि सुबह हिमाचल प्रदेश से पत्थर लेकर यमुनानगर आ रहा ट्राला अचानक बेकाबू हो गया।
विज्ञापन

चालक के नियंत्रण खोने से ट्राला बीच सड़क में पलट गया। इससे हाईवे पर पत्थर बिखर गए और रास्ता जाम हो गया। कई घंटे तक हाइवे जाम रहाष राहगीर रास्ता खुलने का इंतजार करते नजर आए। बाद में राहगीरों व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बीच सड़क से पत्थर हटाए गए और रास्ता सुचारु किया गया। लोगों ने प्रशासन से अवैध रूप से पत्थर ढुलाई की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed