Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traffic will start on ROB by 30th

Yamuna Nagar News: आरओबी पर 30 तक शुरू होगा यातायात

Fri, 09 May 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Traffic will start on ROB by 30th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुराना रादौर रोडर पर निर्माणाधीन आरओबी (रेलवे फ्लाईओवर) को शीघ्र आरंभ करने के लिए वीरवार को उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल विधायक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 30 मई तक आरओबी पर यातायात शुरू कराने का भरोसा दिया।
मित्तल ने बताया कि पुराना रादौर रोड जिले का सबसे पुराना बाजार है। यहां पर पांच राज्यों के व्यापारी सामान लेने आते हैं। वर्ष 2020 से पुराना रादौर रोड पर आरओबी का निर्माण जारी है। आरओबी बनने से समाज को बहुत अधिक लाभ होगा। वहीं इसी रोड पर थोक का व परचून पुराना बाजार है। हरियाणा के अन्य जिलों के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश व उत्तरांचल के व्यापारी यहां पर सामान खरीदने आते हैं। किंतु पुल निर्माण में हो रही देरी के कारण व्यापार में बहुत हानि हो रही है। पिछले 5 वर्षों से आरओबी निर्माणाधीन है। वहीं व्यापार मंडल ने रादौर रोड पर नगर निगम के खाली प्लाट में पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने तथा बाजार में आने वाले लोगों के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण करवाने की भी मांग की।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने व्यापारियों को 30 मई को आरओबी का निर्माण पूरा होने पर जनता के लिए खोल देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मौके पर संजय मित्तल, दीपक कपूर, कैलाश अग्रवाल, कृष्ण सिंगला, गौरव गोयल, अनिल अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, विजय सेठी, राहुल वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed