{"_id":"6a568c2168d47fe7cd0244ba","slug":"traders-shaken-by-robberies-and-attacks-sought-security-from-the-dc-and-sp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159495-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लूट और हमलों से सहमे व्यापारियों ने डीसी और एसपी से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लूट और हमलों से सहमे व्यापारियों ने डीसी और एसपी से मांगी सुरक्षा
Wed, 15 Jul 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
डीसी से बात करते उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल के सदस्य। संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में व्यापारियों से बढ़ती लूटपाट, हमले व रंगदारी की घटनाओं से कारोबारियों में दहशत का माहौल है। हाल ही में शहर के रामपुरा स्थित टायर कारोबारी के शोरूम पर फायरिंग की गई। इससे व्यापारियों में रोष बढ़ गया है। इसे लेकर उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीसी प्रीति और एसपी कमलदीप गोयल से मिलकर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संजय मित्तल ने किया। इस दौरान प्रवेश सभ्रवाल, ईशान, पूर्व पार्षद पवन बिट्टू, पूर्व पार्षद विनोद मरवा, विनोद राणा, मुकेश, संजीव, रतन सिंह, नरेश सागर, राहुल वर्मा, विनोद, टोनी सहित शहर के कई कारोबारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे। मंडल की ओर से डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान मित्तल ने कहा कि पिछले कुछ समय से जिले में व्यापारियों के प्रति आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे व्यापारियों में भय और असुरक्षा के माहौल है। व्यापारी कारोबार व काम करने से डर रहे हैं। महेंद्र मित्तल ने कहा कि 12 जुलाई को रामपुरा मार्केट स्थित एक टायर शोरूम पर बदमाशों ने गोलियां चलाकर व्यापारियों में दहशत फैला दी है।
विज्ञापन
वहीं रादौर में सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात से भय का माहौल बढ़ गया है। कुछ वर्ष पूर्व शहर के निरंकारी ज्वेलर्स पर लूटपाट के दौरान व्यापारी को गोली मार दी गई थी, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। ऐसी घटनाएं पूरे व्यापारी समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करती हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाएं। प्रमुख बाजारों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। व्यापारी बिना किसी भय के अपना व्यापार कर सकें। इस पर एसपी कमलदीप गोयल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि व्यापारियों की सुरक्षा जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।