फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traders demanded cleaning of sewerage and drains

Yamuna Nagar News: व्यापारियों ने की सीवरेज व नालों की सफाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Traders demanded cleaning of sewerage and drains
यमुनानगर। उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष दीपक कपूर की अगुवाई में मेयर सुमन बहमनी से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान शहर के नालों व सीवरेज की सफाई के मांग के साथ ही व्यापार मंडल की ओर से मेयर को विभिन्न मांगों का पत्र भी सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि नालों की सफाई नहीं हो रही। नाले गंदगी से जाम हैं। नालों का गंदा पानी सीवरेज की पाइप लाइनों में जा रहा है। इससे सीवरेज की पाइप लाइनें भी जाम हैं।
विज्ञापन

नाले व सीवरेज की पाइप लाइन जाम होने से मानसून की बारिश में शहर में जलभराव के हालात हो सकते हैं। इसलिए नाले व सीवरेज की पाइप लाइनें समय पर साफ की जाएं। साथ ही नालों का गंदा पानी सीवरेज में जाने से रोका जाए। इसी तरह नालों व सीवरेज का गंदा पानी पश्चिमी यमुना नहर व आवर्धन नहर में जाने से रोका जाए। क्योंकि गंदे पानी से नहरों का पानी प्रदूषित हो रहा है, जो नहर में रह रहे जीवों के जीवन पर खतरा है। साथ ही इससे लोगों की आस्था पर भी ठेस पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मांग की कि गंदे पानी को एसटीपी से साफ करने के बाद नहर में छोड़ा जाए। शहर में बढ़ते लावारिस कुत्तों व बंदरों के लिए पशु शेल्टर बनाया जाए। ऐसा न होने से बंदर व कुत्ते कई लोगों को हमला कर घायल कर चुके हैं।

इसके अलावा शहर में वाहन पार्किंग सुविधा देने, अतिक्रमण हटाने जैसी मांग की। इस दौरान मेयर ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। मौके पर संजय मित्तल, दीपक कपूर, विजय अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विजय सेठी, बहन अरुणा कौशिक, मोहिनी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed