{"_id":"656633c22265545051081093","slug":"tractor-trolley-overturns-driver-dies-after-being-buried-under-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-9736-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, नीचे दबने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, नीचे दबने से चालक की मौत
विज्ञापन
साढौरा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने पत्ते से भरी एक अन्य ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। थाना बिलासपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों काे सौंप दिया।
थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में खेडी दर्शन सिंह निवासी देवी दयाल ने बताया कि उसके ट्रैक्टर पर कुलचंदू गांव का लखविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र ड्राइवर लगा हुआ था। सोमवार को वह अपने ड्राइवर के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में मुलाना से लकड़ी की कटाई करने के बाद बचे हुए पत्तों को लेकर भीलछप्पर कटर पर बेचने के लिए जा रहे थे। लखविंद्र ट्रैक्टर पर था जबकि वह एक्टिवा पर सवार होकर ट्रैक्टर ट्राॅली के पीछे चल रहा था। रात को जब वे अपनी साइड से मारवा कलां से थोड़ा पहले सनौड़ गांव के मोड़ के पास पहुंचे तो साढौरा की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर अपने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया, जिसने उनके ट्रैक्टर के पास आकर एकदम कट मार दिया। उसके ड्राइवर ने अपने आप को बचाने के लिए ट्रैक्टर को कच्चे में मोड़ दिया। पीछे से आ रहा ट्रैक्टर-ट्राॅली उनकी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। जिससे ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क से नीचे गड्ढे में गिर कर पलट गई। इससे लखविंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आरोपी ट्रैक्टर चालक भीड़ को देख कर वहां से फरार हो गया। लोगों की मदद से उन्होंने लखविंद्र सिंह को निकाला। एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।