फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tractor-trolley entered the shop, goods damaged

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली दुकान में घुसी, सामान क्षतिग्रस्त

Wed, 15 Jan 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 15 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley entered the shop, goods damaged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रताप नगर। एसबीआई के सामने ट्रंक (पेटियों) की दुकान में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली घुस गई। इससे पेटियां, बाइक, चारपाइयां व हजारों रुपये का अन्य सम्मान क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर चालक को दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

एसबीआई प्रतापनगर के सामने शुभम सहगल ट्रंक पेटियों की दुकान है। मंगलवार लगभग सात शाम प्रताप नगर बस अड्डे की तरफ से ट्रैक्टर-ट्रॉली बिलासपुर की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने दुकान में घुस गई। ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में बताया जा रहा था।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान में अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली घुस गई। बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई। उसका उनका लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने बताया कि वह और उसके अन्य पड़ोसी दुकानदार इकट्ठा होकर अलाव तापते हैं लेकिन आज दिन में धूप होने की वजह से ठंड कम होने के कारण आज अलाव नहीं जलाया। जिस कारण आज सभी दुकानदार अपनी दुकानों में अंदर बैठे हुए थे। अगर हर रोज की तरह सभी दुकानदार आज भी अलाव तापते तो बड़ा हादसा हो जाता। गनीमत रही कि आज सब अपनी दुकानों में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed