{"_id":"613684b18ebc3ea804181d10","slug":"tractor-hit-a-person-died-yamuna-nagar-news-knl82374926","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुड़िया रोड पर इंडियन पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार को कुचल दिया। फुटपाथ पर कीचड़ होने के कारण जितेंद्र सड़क के किनारे चल रहा था। इस हादसे में उसकी दाहिनी टांग घुटने से अलग हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित होता देख चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी उजेंद्र साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार जाने वाली बस के लिए सवारियां एकत्रित करने का काम करता है। रविवार को भी उनकी बस बिहार जानी थी। बिहार जाने वाले लोगों का पता करने के लिए वह बुड़िया रोड पर पड़ने वाली प्लाईवुड फैक्टरियों के क्वार्टरों में जा रहा था। जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर बुड़िया की तरफ जा रहा था तो उसके आगे आगे एक ट्रैक्टर बड़ी तेज रफ्तार गति से जा रहा था। कुछ दूरी पर ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद उसने मौके पर जाकर देखा तो ट्रैक्टर से कुचले जाने वाला व्यक्ति उसका बड़ा भाई जितेंद्र कुमार था। ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी दाहिनी टांग घुटने से कट कर अलग हो गई और दूसरी टांग भी टूट गई। हादसे की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उन्होंने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत होने की पुष्टि की। आरोप है कि ट्रैक्टर पर कोई नंबर भी लिखा हुआ नहीं था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
शहर जगाधरी थाना प्रभारी सुरेश का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जाम खुलाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।