फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tony donated blood for the 56th time and Randhir for the 41st time

टोनी ने 56 वीं और रणधीर ने 41 वीं बार किया रक्तदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tony donated blood for the 56th time and Randhir for the 41st time
गांव कलावड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रोटरी क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान के लिए काफी उत्साह दिखा। इस दौरान 151 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में टोनी नंबरदार ने 56 वीं बार, रणधीर राणा ने 41 वीं बार और जेबीटी अध्यापक रविंद्र ने नौवीं बार रक्तदान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के तौर पहुंचे रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर नरेंद्र पाल सिंह ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य सर्वोदय गोयल ने बताया कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसे किसी लैब में तैयार नहीं किया जाता। कोरोना काल में जहां मानव रक्त की डिमांड बढ़ी है, वहीं रक्तदाताओं की संख्या भी बढ़ी है। रोटरी क्लब की तरफ से बच्चों को वर्दियां वितरित की गई। विद्यालय की होनहार छात्रा राधा जो पढ़ाई के साथ-साथ अपने घर का गुजारा चलाने के लिए शाम को अपने दिव्यांग पिता के साथ ठेला लगाती है को आर्थिक सहायता दी गई। भविष्य में उसकी पढ़ाई का खर्च वहन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के संयोजक विनोद सैनी ने सभी रक्तदाताओं व डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

शिविर में 56वीं बार रक्तदान कर चुके टोनी नंबरदार ने शिविर में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी को रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान करने से कमजोरी आ जाएगी ऐसा वहम न रखें, बल्कि नया खून बनता है। इससे मनुष्य के शरीर में रक्त का संतुलन भी बना रहता है। रक्तदान करने से जहां नई ऊर्जा का संचार होता है वहीं रक्तदान करने से हम दूसरे व्यक्ति की जिंदगी को भी बचा सकते हैं। शिविर के दौरान रोटरी क्लब के प्रधान अरविंद गुप्ता, रोहन गुप्ता सचिव, श्वेतांग चांदना खजांची, संजय मल्होत्रा डायरेक्टर शिक्षा सेवाएं, नरेंद्र ढींगरा प्रधानाचार्य सारन, अश्विनी वालिया प्रधानाचार्य राजकीय स्कूल गुंदियाना, दयाराम प्रधानाचार्य भटौली, रामरतन ग्रेवाल प्रधानाचार्य मॉडल संस्कृति स्कूल साढौरा, दीपांशु व विजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed