फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Told in the camp how to give first aid to the injured

Yamuna Nagar News: शिविर में बताया घायल को कैसे दें प्राथमिक उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Told in the camp how to give first aid to the injured
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे रेडक्रॉस के शिविर का वीरवार को चौथा दिन रहा। शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। शिविर का शुक्रवार को समापन होगा। यह शिविर शिक्षा विभाग और जिला रेडक्रॉस की ओर से लगाया जा रहा है। शिविर में विद्यार्थियों को दुर्घटना के घायल को दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया। वहीं इस दौरान शिविर से शिक्षा विभाग ने अपने नशा मुक्ति अभियान माह की शुरुआत की। बता दें कि जिला शिक्षा विभाग की ओर से फरवरी को नशा मुक्ति अभियान माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत शिक्षा विभाग ने रेडक्रॉस शिविर से की। नशा मुक्ति अभियान माह जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कौशिक के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। डीईओ ने अभियान के लिए सभी अध्यापकों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी और विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में विद्यार्थियों को नशा के खिलाफ जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को नशे के होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया और इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सबसे पहले सुबह विद्यार्थियों को वीडियो के जरिए नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। वीडियो में विद्यार्थियों को शौक से लत और लत से कमजोरी बनने के नशे के प्रभावों के बारे में बताया। वहीं इससे मस्तिष्क व शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य सतीश गर्ग, राकेश गुप्ता, सुनील कुमार ने कहा कि नशा राष्ट्रीय समस्या बन चुका है। जिससे सभी को मिलकर निपटना है। उन्होंने कहा कि हमारी नई पीढ़ी इस दलदल से बचे यह सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी बनती है। सतीश गर्ग ने कहा कि बच्चों को इसकी आदत आसपास के माहौल से पड़ती है। पारिवारिक पृष्ठभूमि भी इसमें काफी हद तक भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि पहले नशा शौक में शुरू किया जाता है और धीरे धीरे यह लत बन जाती है और इसके बाद यह व्यक्ति की कमजोरी बन जाती है। नशा हमारे देश को खोखला करता जा रहा है। इस दौरान सुनील शर्मा, राकेश गुप्ता, उमेश अरोड़ा, उमेश प्रताप वत्स, धर्मवीर भारद्वाज, रितु शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों व प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने स्तर पर नशे को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने आसपास नशे संबंधी माहौल और नशेड़ियों की प्रवृति के बारे में बताया। शिविर में सभी को नशा न करने की शपथ दिलवाई गई। वहीं विद्यार्थियों ने अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का प्रण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed