फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Today effigies of the US President will be burnt at the village level: Vedpal

गांव स्तर पर आज अमेरिकी राष्ट्रपति के फूंकेंगे पुतले : वेदपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Today effigies of the US President will be burnt at the village level: Vedpal
रादौर। अखिल भारतीय किसान सभा कमेटी की रविवार को गांव चमरोडी में बैठक हुई। प्रधान वेदपाल की अगुवाई में बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिला सचिव महिपाल चमरोड़ी ने बताया कि भारत सरकार अमेरिका की टैरिफ नीति के सामने समर्पण कर रही है। इसका देश की अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव पड़ने जा रहा है।
विज्ञापन

अमेरिकी सरकार कृषि एवं डेयरी उत्पादों पर आयात शुल्क कम करने के लिए भारत सरकार पर लगातार दबाव डाल रही है। इससे अमेरिका अपने घटिया व सस्ते कृषि उत्पादों से भारतीय बाजार को भर सके। केंद्र सरकार का इस बारे में कोई बयान नहीं आया। इस कारण मोदी सरकार अमेरिका के सामने घुटने टेकते हुए नजर आ रही है।
विज्ञापन

इसी रणनीति के तहत अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वैंस 21 अप्रैल को भारत आ रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा अमेरिकी उप राष्ट्रपति का भारत आने पर उनका विरोध करेंगी। कमेटी प्रधान वेदपाल ने बताया कि अमेरिकी टैरिफ नीति के कारण भारत का किसान पूरी तरह से बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएगा। इससे किसानों में अमेरिकी सरकार व मोदी सरकार के प्रति रोष है। ग्राम कमेटी किसान सभा सोमवार को गांव स्तर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंकेंगी। इस मौके पर संजय सिंह सचिव, यशपाल, रामफल, विनोद कुमार, सुखबीर सिंह, कुसुम पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed